फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Europe Weather: यूरोप में ठंड से टूटा 25 वर्ष का रिकॉर्ड, स्वीडन में पारा शून्य से 43.6 डिग्री नीचे

Fri, 05 Jan 2024 06:42 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, कोपेनहेगन/स्टॉकहोम

सार

स्वीडन में बुधवार को 25 वर्षों में जनवरी की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। उत्तरी लैपलैंड क्षेत्र में तापमान शून्य से 38.7 सेल्सियस नीचे जाने से पानी के पाइप जमने से जलसंकट कई घटनाएं सामने आईं हैं। इस कारण टाम्परे शहर में लोगों को बिना पानी के रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
यूरोप में ठंड का कहर(सांकेतिक) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूरोपीय देशों में स्वीडन के क्विक्कजोक-अरेनजारका में पारा शून्य से 43.6 डिग्री सेंटीग्रेड नीचे गिर गया। यह स्वीडन में 25 वर्षों में दर्ज जनवरी का सबसे कम तापमान है। उधर, अधिक ठंड और बर्फीले तूफान के कारण स्कैंडिनेविया में स्कूलों को बंद कर दिया गया, जबकि पश्चिमी यूरोप में तेज हवाओं और भारी बारिश के चलते बाढ़ में एक की मौत हो गई।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन नॉर्डिक क्षेत्र में तापमान शून्य से 40 डिग्री सेंटीग्रेड नीचे गिर गया। पूरे नॉर्डिक क्षेत्र में परिवहन बाधित होने से कई पुल बंद हैं और कुछ ट्रेनें व नौका सेवाएं निलंबित कर दी गईं हैं। डेनमार्क में पुलिस ने मोटर चालकों से अनावश्यक यात्राओं से बचने का आग्रह किया हैै। साइबेरिया, आर्कटिक क्षेत्र की शीतलहर पश्चिमी रूस में भी पहुंच गई है, जिससे तापमान शून्य से 30 डिग्री सेंटीग्रेड नीचे गिर गया है।

स्वीडन में सबसे ठंडी रात उत्तरी लैपलैंड में जल संकट
स्वीडन में बुधवार को 25 वर्षों में जनवरी की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। उत्तरी लैपलैंड क्षेत्र में तापमान शून्य से 38.7 सेल्सियस नीचे जाने से पानी के पाइप जमने से जलसंकट कई घटनाएं सामने आईं हैं। इस कारण टाम्परे शहर में लोगों को बिना पानी के रहना पड़ रहा है। कुछ दिन यही स्थिति रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन, आयरलैंड, नीदरलैंड में हैन्क तूफान
पश्चिमी यूरोप के कुछ हिस्सों में तूफान ने कहर बरपाया। ब्रिटेन, आयरलैंड और नीदरलैंड ‘हेन्क’ तूफान की गिरफ्त में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें