फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BRICS: सांस्कृतिक संपत्ति की अवैध तस्करी से निपटने के लिए बनाया जाए मजबूत ढांचा, ब्रिक्स फोरम में भारत का बयान

Tue, 27 May 2025 08:07 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्रासीलिया

सार

ब्रिक्स के मंत्री स्तर की इस बैठक में संयुक्त प्रस्ताव में चार सांस्कृतिक प्राथमिकताओं पर फोकस किया गया, जिनमें संस्कृति, नवाचार अर्थव्यवस्था, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस; संस्कृति, जलवायु परिवर्तन शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : एक्स/@Gajendrasinghshekhawat
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने सोमवार को ब्रिक्स फोरम में आह्वान किया कि इस संगठन को न सिर्फ भू-राजनीतिक स्तर पर बल्कि सभ्यता के स्तर पर भी नेतृत्व करना चाहिए। भारत ने एक ऐसा सांस्कृतिक इकोसिस्टम बनाने की मांग की, जिसमें विविधता, मानवता और तरक्की को प्रोत्साहित किया जाए। ब्राजील में सोमवार को ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों की बैठक हुई। इस बैठक में भारत की तरफ से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल हुए। 
विज्ञापन


नैतिक एआई के उपयोग पर बल
बैठक के दौरान गजेंद्र सिंह शेखावत ने सांस्कृतिक संपत्तियों की अवैध तस्करी को रोकने के लिए एक मजबूत कानूनी ढांचा बनाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने एआई के नैतिक उपयोग पर बल दिया ताकि सांस्कृतिक विविधता का सम्मान किया जा सके। ब्रिक्स के मंत्री स्तर की इस बैठक में संयुक्त प्रस्ताव में चार सांस्कृतिक प्राथमिकताओं पर फोकस किया गया, जिनमें संस्कृति, नवाचार अर्थव्यवस्था, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस; संस्कृति, जलवायु परिवर्तन शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें- Canada-US Relations: कनाडा पहुंचे किंग चार्ल्स, ट्रंप से तल्खी के बीच कनाडाई संसद में देंगे ऐतिहासिक भाषण
विज्ञापन


पारंपरिक ज्ञान को बचाने की जरूरत
संस्कृति मंत्रालय ने देर रात जारी एक बयान में कहा कि संस्कृति और नवाचार उद्योग सतत विकास के वाहक हैं। मंत्रालय ने मांग की कि एआई का नैतिक उपयोग सुनिश्चित हो ताकि पारंपरिक ज्ञान को बचाया जा सके और सांस्कृतिक निवेश को बढ़ाया जा सके। ब्रिक्स की 10वीं संस्कृति मंत्रियों की बैठक ऐतिहासिक इटामाराटी पैलेस में आयोजित हुई, जिसे ब्राजील के विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया। फिलहाल ब्रिक्स की अध्यक्षता ब्राजील के पास है। ब्रिक्स देशों में भारत के अलावा रूस, चीन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। 
विज्ञापन


संस्कृति मंत्रालय ने बताया कि इस साल की बैठक में ब्रिक्स देशों में सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने, संस्थागत सहयोग को बेहतर करने, संयुक्त सांस्कृतिक प्रोजेक्ट्स को विकसित करने पर फोकस किया गया ताकि ब्रिक्स देशों की समृद्ध संस्कृति को संरक्षित करने के साथ ही उसे प्रमोट भी किया जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें