ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक गलत तस्वीर को लेकर पाकिस्तानी सेना पर तीखा प्रहार किया। ओवैसी ने तंज कसते हुए कहा कि ये बेवकूफ जोकर भारत से मुकाबला करना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें: आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में गुयाना ने किया भारत का समर्थन, कई मुद्दों पर हुई बात
'पाकिस्तान से पैदा हुई समस्या'
एआईएमआईएम नेता ओवैसी उस सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं, जो पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान का असली चेहरा बेनकाब करने के लिए विदेश दौरे पर है। इससे पहले बहरीन मे भी उन्होंने पाकिस्तान निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, 'हमारी सरकार ने हमें यहां इसलिए भेजा है, ताकि दुनिया को पता चले कि भारत पिछले कई वर्षों से किस खतरे का सामना कर रहा है। दुर्भाग्य से हमने कई निर्दोष लोगों की जान गंवाई है। यह समस्या पाकिस्तान से ही पैदा हुई है और हमेशा ही होती है। जब तक पाकिस्तान इन आतंकवादी समूहों को बढ़ावा देना, सहायता देना और प्रायोजित करना बंद नहीं करता, तब तक यह समस्या दूर नहीं होगी।'
'अगर अगली बार दुस्साहस करेगा तो ऐसा पलटवार करेंगे....'
उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार ने हर भारतीय की जान की रक्षा के लिए सभी कदम उठाए हैं। इस सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अगली बार अगर पाकिस्तान ऐसा दुस्साहस करेगा, तो यह पलटवार उनकी उम्मीद से परे होगा...' ओवैसी ने कहा कि भारत ने उकसावे के बावजूद बार-बार अधिकतम संयम बरता है।