फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट: यूएई जाने के लिए करना होगा और इंतजार, फिलहाल सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

Thu, 29 Jul 2021 11:08 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,अबुधाबी

सार

जियो न्यूज के मुताबिक, अमीरात ने अगस्त तक इन देशों से दुबई की उड़ान संचालन को निलंबित कर दिया है जबकि एतिहाद ने निलंबन को 2 अगस्त तक बढ़ा दिया है।
 
विज्ञापन
अमीरात की उड़ान - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के कारण दो प्रमुख यूएई एयरलाइंस कंपनी एतिहाद और अमीरात ने भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका से दुबई के लिए उड़ानों को फिलहाल बंद रखने का फैसला लिया है। जियो न्यूज के मुताबिक, अमीरात ने अगस्त तक इन देशों से दुबई की उड़ान संचालन को निलंबित कर दिया है जबकि एतिहाद ने निलंबन को 2 अगस्त तक बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


अमीरात ने अपनी यात्रा एडवाइजरी में कहा कि यूएई सरकार के निर्देशों के अनुरूप अमीरात 7 अगस्त, 2021 तक भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका से दुबई जाने वाले यात्री विमान को निलंबित कर रहा है।  इसमें कहा गया है कि जो यात्री पिछले 14 दिनों में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश या श्रीलंका में रहे हैं, उन्हें किसी अन्य स्थान से यूएई की यात्रा करने के लिए स्वीकार नहीं किया जाएगा।

एडवाइजरी में आगे कहा गया है कि यूएई के नागरिक, यूएई गोल्डन वीजा धारक और राजनयिक मिशन के सदस्य जो कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हैं, उन्हें छूट दी गई है और उन्हें यात्रा के लिए स्वीकार किया जा सकता है। इस बीच संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रीय वाहक एतिहाद एयरवेज ने घोषणा की है कि भारत और पाकिस्तान से खाड़ी देश के लिए उड़ानें कम से कम 2 अगस्त तक निलंबित रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें