फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल : प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के घर पर बुलाई गई आपातकालीन बैठक

Sun, 10 Jan 2021 12:40 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
विज्ञापन
केपी ओली के घर में आपातकालीन बैठक - फोटो : ANI
विज्ञापन

नेपाल में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के घर पर आपातकालीन बैठक का आयोजन किया गया है। नेपाल की राजधानी काठमांडू में स्थित केपी शर्मा ओली के घर पर बैठक बुलाई गई है। इसके बाद नेपाल में जारी सियासी संकट के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली देश को संबोधित करेंगे। सूत्रों की माने तो प्रधानमंत्री अपने संबोधन में देश के मौजूदा मुद्दों पर बात करेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि नेपाल के राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी की ओर से 20 दिसंबर प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सिफारिश पर निचले सदन को भंग कर दिया था। इसके बाद से ही देश में राजनीतिक संकट बरकरार है। संसद को भंग करने के बाद, ओली ने 30 अप्रैल और दस मई 2021 को भी चुनाव प्रस्तावित किए।

68 वर्षीय ओली ने 20 दिसंबर के फैसले के पीछे अपनी सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के भीतर आंतरिक कलह और राजनीतिक एकता का हवाला दिया है। सात मंत्रियों ने उनके इस कदम के विरोध में सरकार छोड़ दिया और पिछले महीने प्रदर्शनकारी ने उनका पतला भी जलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें