फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elon Musk: मस्क ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा, व्यय विधेयक को लेकर भड़के; लोगों से की अपील

Thu, 05 Jun 2025 09:29 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

ट्रंप प्रशासन के टैक्स बिल के विरोध में टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने मोर्चा खोल दिया है। मस्क लगातार इस बिल के विरोध में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप / एलन मस्क - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेस्ला प्रमुख एलन मस्क अब खुलकर ट्रंप प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं। मस्क ने ट्रंप प्रशासन द्वारा लाए जा रहे टैक्स बिल की तीखी आलोचना की है। मस्क ने हाल ही में सरकारी दक्षता विभाग के प्रमुख का पद छोड़ा है और माना जा रहा है कि ट्रंप प्रशासन के टैक्स बिल के विरोध में ही उन्होंने सरकार से नाता तोड़ा। अब सरकार से अलग होने के बाद मस्क टैक्स बिल के खिलाफ लगातार ट्वीट कर रहे हैं।
विज्ञापन


एलन मस्क ने बिल को लेकर दी चेतावनी
टेस्ला प्रमुख ने चेतावनी दी है कि नए टैक्स बिल से अमेरिका कर्ज की गुलामी में फंस सकता है। मस्क बिल में बदलाव की मांग कर रहे हैं। मस्क ने ताजा ट्वीट में लिखा कि 'नया व्यय विधेयक तैयार किया जाना चाहिए, जो घाटे को बहुत अधिक न बढ़ाए और ऋण सीमा को 5 खरब डॉलर तक न बढ़ाए।' इससे पहले मस्क ने एक अन्य ट्वीट में लोगों से अपील करते हुए लिखा कि 'वे अपने सीनेटर और कांग्रेसमैन को विधेयक के बारे में फोन करें। दिवालिया अमेरिका ठीक नहीं है। इस बिल को खत्म करें।' मस्क ने लिखा कि यह व्यय विधेयक अमेरिकी इतिहास में सबसे ज्यादा कर्ज में बढ़ोतरी करेगा। यह कर्ज की गुलामी वाला विधेयक है।
 

ये भी पढ़ें- Travel Ban: ट्रंप ने 12 देशों से अमेरिका की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध; सात राष्ट्रों के लोगों की एंट्री भी बैन
विज्ञापन


बिल के खिलाफ लगातार मोर्चा खोले हुए हैं मस्क
इससे पहले मस्क ने मंगलवार को कहा था कि जिन लोगों ने इस बिल का समर्थन किया है, उन्हें शर्म आी चाहिए। मस्क ने ये भी कहा कि 'अगले साल नवंबर में होने वाले चुनाव में हम उन सभी नेताओं को सबक सिखाएंगे, जिन्होंने अमेरिकी लोगों से धोखा किया है।' अमेरिका में अगले साल नवंबर में मध्यावधि चुनाव होने हैं।
विज्ञापन


ट्रंप के नए टैक्स बिल में टैक्स में कटौती और रक्षा खर्च में बढ़ोतरी के प्रावधान हैं। अमेरिकी संसद का निचला सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स इस विधेयक को पारित कर चुका है। निचले सदन में डेमोक्रेटिक सांसदों के साथ ही तीन रिपब्लिकन सांसदों ने भी इस बिल का विरोध किया। हालांकि यह पारित हो गया। अब इसे सीनेट में पेश किया जाएगा। सीनेट से इस विधेयक के पारित होने के बाद राष्ट्रपति के हस्ताक्षर से यह कानून बन जाएगा। माना जा रहा है कि बिग ब्यूटीफुल बिल के आने से एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला को मिलने वाली सब्सिडी में कमी आएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें