फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

X: एक्स में पोस्ट से छिपा सकेंगे लाइक, रिप्लाई और रिट्वीट, एलन मस्क की प्लेटफॉर्म को पूरी तरह बदलने की तैयारी

Sat, 07 Oct 2023 08:00 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यू यॉर्क

सार

एलन मस्क ने पिछले हफ्ते सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किए गए लिंक  से एम्बेडेड हेडलाइंस और लीड कॉपी को हटाने के बाद नीचे की तरफ एक एक छोटे से यूआरएल के साथ केवल एक छवि छोड़ दी।
विज्ञापन
Elon Musk - फोटो : Facebook/ElonMusk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) की कमान पिछले साल अक्तूबर में संभाली थी, जिसके बाद से लगातार इस प्लेटफॉर्म पर कई बदलाव किए जा चुके हैं। पहले इस प्लेटफॉर्म का नाम ट्विटर से बदलकर एक्स कर दिया गया और फिर उन्होंने प्लेटफार्म पर शेयर किए गए लिंक के लिए पोस्ट की हेडलाइन को हटाना शुरू किया। अब मस्क एक और नई दृष्टिकोण के साथ आए हैं, जिसमें अब पोस्ट के लाइक, रिट्वीट और रिप्लाई को भी छिपा सकते हैं।
विज्ञापन




इस नए बदलाव के साथ अब यूजर्स किसी भी पोस्ट पर कुछ भी लिख सकते हैं या फिर किसी ऐसी कहानी से लिंक कर सकते हैं जो पूरी तरह स अलग हो। क्योंकि अब वह संदर्भ ट्वीट से एंबेड नहीं होगा। मस्क ने बताया कि वह टाइमलाइन में दिखाए गए पोस्ट पर रिप्लाई, रीट्वीट और लाइक की संख्या को भी हटाने की योजना बना रहे हैं। मस्क ने  टाइमलाइन को "क्लीनर" दिखाने के लिए कम से कम कंटेंट देना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें