फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव: अब्दुल कयूम नियाजी पाक कब्जे वाले कश्मीर के नए पीएम नियुक्त, भारत जता चुका ऐतराज

Wed, 04 Aug 2021 05:29 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद 

सार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी पार्टी के विधायक अब्दुल कयूम नियाजी को पीओके का नया प्रधान बनाया है। इमरान की पार्टी ने पीओके में हालिया विस चुनाव में जीत हासिल की है। 

 
विज्ञापन
इमरान खान - फोटो : Twitter@ imran khan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को अपनी पार्टी के विधायक अब्दुल कयूम नियाजी को पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) का नया प्रधान नियुक्त किया है। भारत ने अवैध कब्जे वाले इस राज्य में चुनाव को कॉस्मेटिक सर्जरी बताते हुए पहले ही खारिज कर दिया है। 

विज्ञापन


नियाजी पीओके में हाल में कराए गए विधानसभा चुनाव में अब्बासपुर-पुंछ क्षेत्र से चुने गए हैं। इमरान खान की तहरीके इंसाफ पार्टी ने 53 सदस्यीय पीओके विधानसभा में 32 सीटों पर जीत दर्ज की है। यह पहला मौका है जब पीटीआई यहां सरकार बना रही है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने ट्वीट कर बताया कि पीएम इमरान खान ने नियाजी को पीओके में नई सरकार का नेतृत्व करने को कहा है। 

पाकिस्तान द्वारा पीओके में चुनाव कराए जाने को भारत पहले ही ठुकरा चुका है। भारत ने कहा है कि कथित चुनाव के जरिए पाकिस्तान इस इलाके में अपने अवैध कब्जे को छल पूर्वक साबित करना चाहता है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि पाकिस्तान का इस भारतीय क्षेत्र पर कोई वैधानिक अधिकार नहीं है और उसे भारतीय इलाकों पर अवैध कब्जा अवश्य छोड़ना चाहिए। ऐसे चुनाव से पाकिस्तान के अवैध कब्जे व वहां गंभीर मानवाधिकारों के उल्लंघन पर पर्दा नहीं डाला जा सकेगा। 
विज्ञापन


नियाजी को नामित करने की जानकारी पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा, ‘पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान ने व्यापक परामर्श के बाद पीओके में नवनिर्वाचित विधायक अब्दुल कय्यूम नियाज़ी को प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किया है।’ चौधरी ने कय्यूम को प्रगतिशील, सच्चा राजनीतिक कार्यकर्ता और कार्यकर्ताओं के लिए समर्पित नेता बताया।

खान ने शुक्रवार और शनिवार को कई निर्वाचित सदस्यों का विभिन्न मुद्दों पर साक्षात्कार लिया था, जिनमें सरदार तनवीर इलियास, बैरिस्टर सुल्तान महमूद, ख्वाजा फारूक, अजहर सादिक और नियाज़ी शामिल थे। आखिर में अब्दुल कयूम नियाजी का नाम तय हुआ। पीओके की 53 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने 32 सीटें जीतीं हैं। पीटीआई पीओके में पहली बार सरकार बनाने जा रही है। 

भारत ने चुनाव को लेकर दर्ज कराया था विरोध
भारत ने पीओके में चुनाव को लेकर पाकिस्तान से अपना विरोध दर्ज कराते हुए चुनावों को दिखावा बताया था। पिछले सप्ताह विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने पीओके में चुनावों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि पाकिस्तान का इन भारतीय क्षेत्रों पर कोई अधिकार नहीं है। उसे भारतीय क्षेत्रों से अपने अवैध कब्जे को खाली करना होगा। पाकिस्तान के अवैध कब्जे के तहत भारतीय क्षेत्र में तथाकथित चुनाव पाकिस्तान द्वारा किए अवैध कब्जे और उसके द्वारा किए गए भौतिक परिवर्तनों को छिपाने का एक प्रयास है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें