फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: सिंध प्रांत में बच्चों को मिला रॉकेट शेल, खिलौना समझ ले आए घर; धमाके से नौ की मौत

Wed, 27 Sep 2023 03:10 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

एसएसपी रोहिल खोसा ने बताया कि बच्चे मैदान में खेल रहे थे, तभी उन्हें एक रॉकेट शेल मिला, जिसे वे खिलौना समझकर घर ले आए। घर में बच्चे उससे खेल रहे थे, तभी वह फट गया। 
विज्ञापन
धमाके वाली जगह की तस्वीर। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में बुधवार को एक घर में रॉकेट लॉन्चर का शेल फटने से एक ही परिवार के चार बच्चों समेत कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई।

मामले की जांच जारी

विज्ञापन

काशमोर-कंधकोट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहिल खोसा ने बताया कि बच्चे मैदान में खेल रहे थे, तभी उन्हें एक रॉकेट शेल मिला, जिसे वे खिलौना समझकर घर ले आए। घर में बच्चे उससे खेल रहे थे, तभी वह फट गया। धमाके में परिवार के चार बच्चों, दो महिलाओं और एक पुरुष सहित नौ लोगों की जान चली गई। एसएसपी ने बताया कि सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। जांच जारी है। 

गांव में रॉकेट लॉन्चर कैसे पहुंचा
खबर के अनुसार, सिंध के मुख्यमंत्री न्यायमूर्ति मकबूल बकर ने प्रांतीय महानिरीक्षक से इस मामले की रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में बताया जाए कि प्रांत के काशमोर जिले की कंधकोट तहसील के जांगी सुब्जवाई गोथ गांव में एक रॉकेट लॉन्चर कैसे पहुंचा।

उन्होंने पूछा है कि क्या कच्चे इलाकों में तस्करी कर लाए जा रहे हथियारों का कोई जखीरा था? क्या गोठ गांव में डकैतों को समर्थन करने वाले लोग मौजूद हैं? घटना पर दुख व्यक्त करते हुए बकर ने महानिरीक्षक को घटना की विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें