पाक राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने संसद के अन्य सदस्यों और कई देशों के राजनयिकों के साथ इस्लामाबाद की फैजल मस्जिद में नमाज पढ़ी। कराची में दिन की शुरुआत 21 तोपों की सलामी से हुई। गुलशन-ए-जिन्ना (पुराना पोलो ग्राउंड) में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां प्रांतीय गवर्नर ने सिंध, विशेष रूप से कराची में कानून व्यवस्था बनाए रखने का आदेश दिया।