मिस्र की कार्यकर्ता अमल फैथी ने फेसबुक पर एक 12 मिनट का वीडियो पोस्ट किया था। लेकिन मिस्र के अधिकारियों का ध्यान खींचने के लिए वो 12 मिनट का वीडियो काफी था। गलत न्यूज फैलाने के आरोप में उसे दो साल की जेल की सजा हुई है।
मई के शुरू में फैथी ने फेसबुक पर एक वीडियो पेस्ट किया था। जिसमें उसने कहा कि बैंक में उसके साथ यौन शोषण हुआ है। उसने वीडियो में कहा कि मिस्र में रहना काफी मुश्किल हो गया है और यौन उत्पीड़न के मामले बढ़ते जा रहे हैं। उसने दावा करते हुए कहा कि सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए हैं।