फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलयेशिया : खंडित जनादेश के बाद सरकार गठन प्रयास तेज, पढ़ें कुछ अन्य खास खबरें

Thu, 24 Nov 2022 06:58 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, कुआलालंपुर।

सार

देश की 3.3 करोड़ आबादी में बड़ी संख्या में चीनी और भारतीय अल्पसंख्यक शामिल हैं। चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत न मिलने से देश में नेतृत्व का संकट गहरा गया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयेशिया के सुल्तान ने खंडित जनादेश वाले आम चुनाव के बाद ऐसे पीएम की तलाश शुरू कर दी है जिसे बहुमत का समर्थन हासिल हो। उन्होंने बुधवार को सांसदों से इस संबंध में मुलाकात भी की। बता दें कि चुनाव में इस्लामवादियों के उदय ने बहुजातीय राष्ट्र में कई तरह की चिंताएं बढ़ा दी हैं। देश की 3.3 करोड़ आबादी में बड़ी संख्या में चीनी और भारतीय अल्पसंख्यक शामिल हैं। चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत न मिलने से देश में नेतृत्व का संकट गहरा गया है। 

विज्ञापन


येरूशलम में बस स्टॉपों पर दो धमाके, एक मौत, 18 घायल
येरूशलम में दो बस स्टॉपों के पास हुए धमाकों में एक मौत हो गई, जबकि 18 अन्य घायल हो गए। इस्राइली पुलिस को घटना के पीछे फलस्तीनियों का हाथ होने की आशंका है। पहला धमाका शहर के एक बस स्टॉप के पास हुआ, जहां बड़ी संख्या में यात्री जमा होते हैं। दूसरा धमाका येरूशलम के उत्तर में रामोत के बस स्टॉप के पास हुआ। 

रूसी मिसाइल हमलों के बाद यूक्रेन ने बंद किया परमाणु ऊर्जा संयंत्र
यूक्रेन के शहरों को सर्दी में बिजलीविहीन करने के अभियान के तहत रूस ने बुधवार को पूरे देश में जोरदार मिसाइल हमले किए। इसके कारण यूक्रेन को अपने परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इससे कीव में नागरिकों की मौतें भी हुई हैं। फिलहाल दक्षिण में स्थित सरकारी परमाणु बिजलीघरों पिवदेन्नोयूक्रेनिस्क व रिवेन और पश्चिम में स्थित ख्मेल्नाइत्स्की परमाणु ऊर्जा संयंत्र को बंद करना पड़ा है। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा, हम तत्काल संयुक्त राष्ट्र की बैठक बुलाने की मांग करेंगे। 
विज्ञापन


अस्पताल पर रॉकेट हमले में दो दिन के नवजात की मौत
पूर्वी यूक्रेन के विल्नियास्क स्थित अस्पताल के मैटरनिटी विंग पर रूस के रॉकेट हमले में दो दिन के नवजात की मौत हो गई, जबकि डॉक्टर गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें