दक्षिणी फिलीपींस में भूकंप से शनिवार को 51 लोग घायल हो गए और इससे कई इमारतें, गिरजाघर और अन्य भवन क्षतिग्रस्त हो गए। पौ फटने से पहले आए इस भूकंप से घबराकर लोग अपने घरों को छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
भूकंप पूर्वोत्तर मिंदानाओ द्वीप तट पर सुबह चार बजकर 42 मिनट पर आया। इसकी तीव्रता 5.8 मापी गई और अमेरिकी भूगर्भ सेवा के मुताबिक यह 11.8 किलोमीटर की गहराई में केंद्रित था। इसके बाद कम तीव्रता के तीन और झटके महसूस किए गए।