फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीस में रोड्स द्वीप में महसूस किए गए भूकंप के झटके, कोई हताहत नहीं

Mon, 29 Jun 2020 03:28 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एथेंस
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

ग्रीस (यूनान) के रोड्स द्वीप में बीती रात से आज सुबह तक दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। रविवार रात आए भूकंप की तीव्रता 5.4 थी। वहीं, सोमवार सुबह 4.6 तीव्रता का भूकंप आया।

विज्ञापन

हालांकि इस दौरान किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई है। एथेंस जियोडायनेमिक संस्थान के अनुसार पहला भूकंप रविवार रात करीब नौ बजे आया। इसका केंद्र रोड्स के उत्तर में 30 किलोमीटर की दूरी पर था।

संस्थान के अनुसार दूसरा भूकंप सोमवार सुबह सात बजे के बाद आया और इस भूकंप का केंद्र भी पहले भूकंप के करीब ही था। यूनान भूकंप की दृष्टि से विश्व का बेहद संवेदनशील क्षेत्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें