फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Zealand earthquake : भूकंप के तेज झटके से कांपा न्यूजीलैंड, रिक्टर स्केल पर 7.2 रही तीव्रता

Thu, 04 Mar 2021 07:58 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
विज्ञापन
न्यूजीलैंड भूकंप - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के उत्तरी आइलैंड में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई है।

विज्ञापन


प्रशांत सुनामी चेतावनी सेंटर के अनुसार भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर के क्षेत्र में सुनामी का खतरा है। शक्तिशाली भूकंप से पूर्वी न्यूजीलैंड का उत्तरी द्वीप थर्रा उठा। अधिकारियों ने तटीय क्षेत्रों के आसपास रहने वालों को तत्काल वहां से हटने को कहा है। 

न्यूजीलैंड की नेशनल इमर्जेंसी मैनेजमेंट एजेंसी ने लोगों से कहा कि वे समुद्री क्षेत्रों के पास का इलाका छोड़कर ऊंचे इलाकों या द्वीप क्षेत्र में जितना अंदर जा सकें, वहां चले जाएं। हालांकि अभी किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के सरकारी भूकंप निगरानी केंद्र जियोनेट के अनुसार इसकी तीव्रता 7.2 आंकी गई है। इसका केंद्र 94 किलोमीटर गहराई में था। 

60 हजार लोगों ने महसूस किया
जियोनेट की वेबसाइट के अनुसार देश के 60 हजार से ज्यादा लोगों ने भूकंप के झटके महसूस करने की सूचना दी। इनमें से 282 लोगों ने कहा कि झटका गंभीर था। 75 लोगों ने कहा कि यह बहुत तीव्र था, जबकि अधिकांश ने कहा कि यह हल्का था।  भूकंप के केंद्र के नजदीक गिसबोर्न है। इस शहर की आबादी 35 हजार है। कैप रनवे से टोल्गा बे तक के इलाके में रहने वाले लोगों को वहां से हटने को कहा गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें