फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake in Afghanistan: अफगानिस्तान में भूकंप के झटके, 26 लोगों की मौत, कई घायल

Tue, 18 Jan 2022 01:00 AM IST
देव कश्यप एएनआई, काबुल

सार

अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत बडघिस में सोमवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के तेज झटके से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और अब तक 26 लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
भूकंप (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तालिबान के कब्जे के बाद मानवीय संकट झेल रहे अफगानिस्तान में सोमवार को एक बार फिर भूकंप आया। पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहे लोगों की मुश्किलें इस प्राकृतिक आपदा की वजह और बढ़ गई है। देश के पश्चिमी प्रांत बडघिस में भूकंप के झोरदार झटकों से जान-माल का काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


तुर्कमेनिस्तान के साथ लगती सीमा पर अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत बडघिस में सोमवार को दो बार आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई। भूकंप की वजह से अब तक 26 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। 

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार 5.3 तीव्रता का पहला भूकंप दोपहर करीब दो बजे जबकि 4.9 तीव्रता का दूसरा भूकंप शाम करीब चार बजे महसूस किया गया। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र 30 किलोमीटर (18.64 मील) की गहराई में था। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि भूकंप से प्रभावित हुए दूर-दराज के गांवों में अभी भी राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
विज्ञापन


प्रांत के संस्कृति एवं सूचना विभाग के प्रमुख बास मोहम्मद सरवरी ने बताया कि भूकंप के कारण हुई तबाही में कई घर ढह गए। सरवरी के मुताबिक, प्रांत के दक्षिणी भाग में स्थित कदिस जिले में भूकंप से सर्वाधिक नुकसान पहुंचा है और सबसे अधिक लोग हताहत हुए हैं।

घर की छत गिरने से दबे लोग
बडघिस के गवर्नर मोहम्मद सालेह ने बताया कि कदिस जिले में कई लोग एक घर की छत गिरने से नीचे दब गए और उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी कई अन्य लोग घायल हुए हैं जिनमें बच्चे और महिलाएं शामिल हैं।

700 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त
आपातकालीन मामलों के मंत्रालय के आपातकालीन संचालन केंद्र के प्रमुख मुल्ला जनान साके (Mullah Janan Saeqe) ने कहा कि 700 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

 

शुक्रवार को भी महसूस किए गए थे भूकंप के झटके
इससे पहले अफगानिस्तान के फैजाबाद के निकट शुक्रवार रात में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। हालांकि, उस समय किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई थी। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई थी। शुक्रवार को आए भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद से 117 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में था।

चीन के किंघई प्रांत में आया था भूकंप
इससे तेज भूकंप के झटके चीन के किंघई प्रांत में सात जनवरी को महसूस किए गए थे। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया था कि रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 6.6 मापी गई है। जबकि यूरोपीयन मेडिटेरेनीयन सिस्मोलाजिकल सेंटर ने इसकी तीव्रता 6.3 होने की जानकारी दी थी। वहीं चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र के हवाले से इस भूकंप की तीव्रता 6.9 बताई थी।

चीन में भूकंप के झटके सात जनवरी देर रात करीब 1.45 बजे (भारतीय समयानुसार शुक्रवार शाम करीब रात 9-11 बजे के मध्य) आया था। भूकंप सतह के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में था। यह शिनिंग शहर से उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में लगभग 140 किलोमीटर दूर आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें