फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COP-28: मार्गदर्शन के लिए मसौदा दस्तावेज जारी; जलवायु परिवर्तन से निपटने में फंड की कमी बनी बड़ी बाधा

Mon, 11 Dec 2023 06:52 AM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

वर्ष 2015 में प्रस्तुत पेरिस समझौते ने अनुकूलन पर वैश्विक लक्ष्य (जीजीए) की अवधारणा पेश की। यह वैश्विक न्यूनीकरण लक्ष्य के समानांतर है। इसका उद्देश्य वैश्विक तापमान वृद्धि को पूर्व-औद्योगिक (1850-1900) काल के स्तर के मुकाबले 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करना है।
विज्ञापन
जलवायु परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता के खत्म होने से दो दिन पूर्व रविवार को एक मसौदा दस्तावेज जारी किया गया है। इसमें देशों का जलवायु परिवर्तन से निपटने के अनुकूल प्रयासों व सामूहिक प्रगति पर नजर रखने के लिए मार्गदर्शन किया गया है। दस्तावेज में यह स्वीकार किया गया है कि जलवायु परिवर्तन से निपटने में फंड की कमी बड़ी बाधा है।

विज्ञापन


वर्ष 2015 में प्रस्तुत पेरिस समझौते ने अनुकूलन पर वैश्विक लक्ष्य (जीजीए) की अवधारणा पेश की। यह वैश्विक न्यूनीकरण लक्ष्य के समानांतर है। इसका उद्देश्य वैश्विक तापमान वृद्धि को पूर्व-औद्योगिक (1850-1900) काल के स्तर के मुकाबले 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करना है। अनुकूलन पर वैश्विक लक्ष्य संबंधी ग्लासगो-शर्म अल-शेख कार्य योजना मिस्र में कॉप-26 के दौरान लाई गई थी। इसके तहत कार्यशालाएं व वार्ताएं शुरू की गईं, ताकि कॉप-28 में जीजीए के लिए कार्य योजना लाई जा सके।

पिछले महीने जारी संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार गरीब व विकासशील देशों को जलवायु अनूकूलन के लिए हर साल 215-387 अरब डॉलर की जरूरत है, जबकि केवल 21 अरब डॉलर मिल रहे हैं। उधर, कॉप-28 के अध्यक्ष सुल्तान अल-जबर ने रविवार को वार्ताकार अच्छी प्रगति कर रहे हैं, लेकिन इसमें पर्याप्त तेजी नहीं है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें