फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Attack: ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने इराक में किया आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमला, 13 लोगों की मौत

Thu, 29 Sep 2022 04:55 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ईरान

सार

ईरानी ड्रोन ने कोया के आसपास स्थित सैन्य शिविर, घरों, कार्यालयों और अन्य इलाकों को निशाना बनाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने गुरुवार को पड़ोसी उत्तरी इराक के कुर्द क्षेत्र में आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइलें और ड्रोन से हमले किए, जिसमें 13 लोग मारे गए। ईरानी अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में करीब 58 लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन


ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी और अन्य प्रसारकों ने बताया कि देश के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने उत्तरी ईराक में अलगाववादी समूह के कुछ ठिकानों को मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया। कुर्दिश टेलीविजन नेटवर्क रुदाव ने स्थानीय डॉक्टर के हवाले से बताया कि ईरान के हमले में 13 लोगों की मौत हुई है और 58 घायल हुए हैं।

इराकी कुर्द सूत्रों ने कहा कि ड्रोन हमलों ने बुधवार सुबह इराकी कुर्दिस्तान में सुलेमानिया के पास कुर्दों के कम से कम 10 ठिकानों को निशाना बनाया। ईरानी ड्रोन ने कोया के आसपास स्थित सैन्य शिविर, घरों, कार्यालयों और अन्य इलाकों को निशाना बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें