फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन से कारोबार को भारत-आयरलैंड आ रही अमेरिकी कंपनियों पर ट्रंप की सख्ती

Fri, 22 May 2020 07:25 AM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से अपने विनिर्माण कारोबार को अमेरिका लाने के बजाए भारत और आयरलैंड जैसे देशों में ले जाने की तैयारी कर रहीं अमेरिकी कंपनियों पर नए टैक्स लगाने की धमकी दी है। ट्रंप ने फॉक्स बिजनेस न्यूज के साथ चर्चा में कहा कि कंपनियों को टैक्स प्रोत्साहन दिया गया था, ताकि वे अपने विनिर्माण कारोबार को वापस अमेरिका लाएं।
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा, ‘एपल ने कहा है कि अब वे भारत जाने वाले हैं। वे चीन से हटकर कुछ उत्पादन भारत में करने जा रहे हैं।’ ट्रंप ने आगे कहा, ‘अगर वे ऐसा करते हैं, तो आप समझ लीजिए कि हम एपल को थोड़ा सा झटका देंगे क्योंकि वे एक ऐसी कंपनी के साथ प्रतिस्पर्द्धा कर रहे हैं, जो हमारे तरफ से किए गए व्यापार सौदे का हिस्सा थी। इसलिए यह एपल के लिए थोड़ा अनुचित है, लेकिन हम अब इसकी इजाजत नहीं देंगे। 

ट्रंप ने कहा, 'अगर हम दूसरे देशों की तरह अपनी सीमाओं को बंद कर लेंगे, तो एपल अपने शत प्रतिशत उत्पादों को अमेरिका में ही बनाएगी।’ 

न्यूयार्क पोस्ट के मुताबिक एपल अपने उत्पादन के बड़े हिस्से को चीन से भारत स्थानांतरित कर रही है। चीन में घातक कोरोना वायरस महामारी के सामने आने के बाद वहां विनिर्माण करने वाली कई टेक कंपनियों की आपूर्ति शृंखला बाधित हो गईं। ट्रंप ने कहा कि वह विनिर्माण को अमेरिका में वापस लाना चाहते हैं।
विज्ञापन


उन्हें हमारे लिए करना होगा...

ट्रंप ने कहा, ‘इन कंपनियों को समझना होगा कि वे सिर्फ चीन नहीं जा रही हैं। वे भारत जा रही हैं, वे आयरलैंड जा रही हैं और वे सभी जगह जा रही हैं, वे उन्हें बनाएंगी।’ उन्होंने कहा, ‘ऐसे में प्रोत्साहनों के संदर्भ में कुछ करने की जरूरत है और मुझे यह करना होगा।’ ट्रंप ने कहा, ‘वे उत्पाद बाहर बनाते हैं तो उस पर टैक्स लगाना एक उपाय है। हमें उनके लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। उन्हें हमारे लिए करना होगा।’  
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें