फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपब्लिकन सीनेटर ने ट्रंप को रोका था महाभियोग के गवाह को हटाने से

Mon, 10 Feb 2020 04:52 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
impeachment against President Donald Trump - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक प्रभावशाली रिपब्लिकन सीनेटर ने महाभियोग में अहम गवाह रहे यूरोपियन यूनियन में राजदूत गॉर्डन डी सोंडलैंड को उनके पद हटाने से रोका था। इसके बावजूद ट्रंप ने सोंडलैंड को उनके पद से हटा दिया।

विज्ञापन


सीनेटर ने चिंता जताई थी कि अगर ट्रंप सोंडलैंड को हटाते हैं, तो इससे बेहद खराब संदेश जाएगा। हालांकि सोंडलैंड ने सुनवाई के बाद खुद ही पद छोड़ने की बात कही थी। सीनेटर ने व्हाइट हाउस के अधिकारियों को बताया कि सोंडलैंड को उनकी शर्तों पर पद छोड़ने की अनुमति मिलनी चाहिए, जिससे किसी भी राजनीतिक गतिरोध को रोका जा सकेगा। लेकिन ट्रंप इससे सहमत नहीं थे और उन्होंने जबरन सोंडलैंड को राजदूत के पद से हटा दिया। 

स्टेट डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को जब सोंडलैंड को इस्तीफा देने के लिए बुलाया, तो उन्होंने जोर दिया कि वह ऐसा नहीं करेंगे। अगर वह चाहें तो उन्हें पद से हटा सकते हैं और ऐसा ही ट्रंप ने किया।
विज्ञापन


सोंडलैंड को हटाने का आदेश जारी करने से कुछ घंटे पहले ही महाभियोग सुनवाई के दो अन्य गवाहों लेफ्टिनेंट कर्नल एलेक्जेंडर एस विंडमैन और उनके जुड़वा भाई लेफ्टिनेंट कर्नल येवगेनी विंडमैन को सुरक्षा अधिकारियों ने व्हाइट हाउस से बाहर कर दिया था। दोनों को बताया गया कि उनकी सेवाएं खत्म की जा चुकी हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें