फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक मीडिया की इमरान खान को सलाह- ट्रंप की नजर भारतीय वोटरों पर, उनसे कोई उम्मीद न रखें

Wed, 25 Sep 2019 06:01 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती को लेकर पाकिस्तानी मीडिया ने इमरान खान को सलाह दी है। पाक अखबारों ने लिखा है कि ट्रंप की नजर भारतीय अमेरिकी वोटरों पर है। इमरान खान उनसे कोई उम्मीद न रखें। 

विज्ञापन


द डॉन अखबार ने बुधवार के अपने संपादकीय में लिखा, इमरान खान कश्मीर मुद्दे पर पूरी दुनिया का ध्यान खींचना चाहते हैं। लेकिन विश्व समुदाय की उदासीनता के चलते यह उनके लिए काफी कठिन साबित हो रहा है। ह्यूस्टन में 'हाउडी मोदी' समारोह के दौरान भारत के प्रधानमंत्री ने ट्रंप के सामने यह तक कह दिया कि कश्मीर मुद्दा सुलझाना उनकी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि रही है। 

अखबार ने आगे लिखा है कि खुद ट्रंप भी इस्लामी आतंकवाद के बारे में बोलकर चले गए। यानी इस कार्यक्रम में अमेरिका में भारतीय वोटरों का बढ़ता प्रभाव साफ दिखा। साथ ही यह भी सामने आया कि भारत वैश्विक मंच पर एक उभरती ताकत बन रहा है।
विज्ञापन


वहीं, द ट्रिब्यून अखबार ने लिखा है 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम के दौरान जहां मोदी ने ट्रंप को राष्ट्रपति चुनाव के लिए बेहतरीन उम्मीदवार के तौर पर प्रमोट किया, वहीं ट्रंप ने इस्लामी आतंकवाद का मुद्दा उठाया। ट्रंप चाहते हैं कि अमेरिका में रहने वाले 40 लाख प्रभावशाली भारतवंशी उनका समर्थन करें।

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पीएम मोदी से मुलाकात की। सोमवार को ट्रंप पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान से भी मिले थे। जहां मोदी के साथ बैठक में ट्रंप ने व्यापार समझौते से लेकर कश्मीर पर सवालों के जवाब दिए, वहीं इमरान के साथ बातचीत के बाद वे कश्मीर मामले पर पत्रकारों के सवालों से बचते नजर आए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें