अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ से जुड़े एक हालिया न्यायिक फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के निर्णय की वजह से अमेरिका को सैकड़ों अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है। ट्रंप ने अपने पोस्ट में कहा कि सुप्रीम कोर्ट का हालिया फैसला ऐसा प्रभाव डाल सकता है, जिससे उन देशों और कंपनियों को सैकड़ों अरब डॉलर वापस करने पड़ सकते हैं, जो कई वर्षों से अमेरिका का फायदा उठाती रही हैं।
ट्रंप ने की सुप्रीम कोर्ट से की पुनर्विचार की मांग
डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि इस निर्णय के बाद वे देश और कंपनियां पहले से भी ज्यादा स्तर पर ऐसा करना जारी रख सकती हैं। अपने बयान में ट्रंप ने सवाल उठाया कि क्या इस मामले में दोबारा सुनवाई या पुनर्विचार संभव है। उन्होंने संकेत दिया कि इस फैसले के संभावित आर्थिक प्रभाव गंभीर हो सकते हैं और इस पर आगे कानूनी विकल्पों की संभावना पर विचार किया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें: नेपाल का अगला प्रधानमंत्री कौन?: जेन-जी विद्रोह के बाद पहली बार चुनाव, मैदान में तीन दावेदार; एक पूर्व पीएम भी
कई देशों और कंपनियों को लौटाने पड़ेंगे अरबों डॉलर
अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने बयान में कहा, 'मुझे यकीन है कि सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा नहीं सोचा होगा। इस फैसले के बाद ये देश और कंपनियां अयोग्य 'अप्रत्याशित लाभ' की हकदार हो जाएंगी, ऐसा दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा।' गौरतलब है कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का टैरिफ पर फैसला आने के साथ ही ट्रंप ने इसके खिलाफ अपनी नाराजगी जताई थी।
ट्रंप ने फिर बढ़ाया ग्लोबल टैरिफ
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की ओर से दुनियाभर के देशों पर टैरिफ लगाने के फैसले को अवैध घोषित करने के बाद से ही ट्रंप भड़के हुए हैं। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कानून (धारा 122) के तहत देश में होने वाले सभी आयात पर 10 प्रतिशत के ग्लोबल टैरिफ लगाने की एलान किया. इसके अगले ही दिन उन्होंने इसे बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया।
ये भी पढ़ें: Bolivia Plane Crash: बोलिविया में नोटों से भरा विमान हाईवे पर क्रैश, 15 लोगों की मौत; पैसे लूटने की मची होड़
वेनेजुएला के तेल पर भी दिया बड़ा बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका निर्यात के लिए टेक्सास में वेनेजुएला के तेल को रिफाइन करेगा। उन्होंने इस योजना को दोनों देशों के लिए फायदेमंद बताया और "उनके देश के पुनर्निर्माण" में मदद करने का वादा किया, जो एक आपदा की स्थिति में था।
टेक्सास में एक सभा को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, 'हमारे दोनों देशों के लाभ के लिए, हम उनके तेल को यहीं अमेरिका में टेक्सास में रिफाइन करेंगे और फिर इसे पूरी दुनिया में निर्यात करेंगे। हम कुछ हिस्सा अपने पास रखेंगे। हम कुछ हिस्सा उन्हें देंगे, और वे पहले से कहीं अधिक मुनाफा कमाएंगे। हम उनके देश के पुनर्निर्माण में मदद करेंगे, जो एक आपदा की स्थिति में था। हम इसका पुनर्निर्माण करेंगे और हमें भी लाभ होगा।'
अन्य वीडियो