फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump: 'अमेरिका इतिहास के सबसे खराब सीमा संकट का सामना कर रहा', डोनाल्ड ट्रंप का कमला हैरिस पर निशाना

Fri, 27 Sep 2024 09:51 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

ट्रंप ने कहा कि 'कमला हैरिस के पास सीमा संकट से जूझने की कोई योजना नहीं है, न ही उनके पास ऐसा करने की क्षमता है। कॉमरेड कमला हैरिस ने जानबूझकर हमारी सीमा खोली, जिससे हमारे देश को लगभग तबाह करने में मदद मिली।'
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि करीब चार साल से अमेरिका दुनिया के इतिहास में सबसे खराब सीमा संकट का सामना कर रहा है। गुरुवार को डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने अमेरिका-मेक्सिको सीमा का दौरा किया था। उसके बाद ही ट्रंप ने यह बयान दिया है। गौरतलब है कि ट्रंप जिन मुद्दों को लेकर बाइडन-कमला हैरिस की सरकार को घेर रहे हैं, उनमें अवैध प्रवासियों का मुद्दा सबसे अहम है। 
विज्ञापन


'बीते चार वर्षों में सीमाओं को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया'
शुक्रवार को न्यूयॉर्क में मीडिया से बात करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि 'करीब चार साल से हम दुनिया के इतिहास में सबसे खराब सीमा संकट से गुजर रहे हैं। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ, इसने हमारी धरती पर पीड़ा, दुख ला दिया है। इस विनाश की सूत्रधार कमला हैरिस हैं।' ट्रंप ने कहा कि 'जब आप बीते चार वर्षों को देखते हैं, तो उन्होंने सीमा को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। वह अब सीमा पर क्यों जा रही हैं। उन्होंने जो किया है कोई उसे अच्छा नहीं बता रहा। उन्होंने शायद किसी भी सीमा के इतिहास में सबसे खराब काम किया है।

'कमला हैरिस के पास सीमा संकट से जूझने की कोई योजना नहीं'
ट्रंप ने कहा कि 'कमला हैरिस के पास सीमा संकट से जूझने की कोई योजना नहीं है, न ही उनके पास ऐसा करने की क्षमता है। कॉमरेड कमला हैरिस ने जानबूझकर हमारी सीमा खोली, जिससे हमारे देश को लगभग तबाह करने में मदद मिली। हमारा देश कभी इस तरह की घेराबंदी में नहीं रहा।' उन्होंने कहा कि 'चार साल पहले, कमला हैरिस को अमेरिकी इतिहास में सबसे सुरक्षित सीमा विरासत में मिली थी, जिसमें रिकॉर्ड पर सबसे कम अवैध अप्रवास था। जिन लोगों ने हमारी सीमाओं का उल्लंघन किया, उन्हें पकड़ा गया, हिरासत में लिया गया और ट्रंप प्रशासन के तहत तुरंत वापस घर भेज दिया गया, लेकिन पदभार संभालने के अपने पहले दिन, कमला हैरिस ने सीमा को सील करने और सुरक्षित करने वाली ट्रंप की हर नीति को समाप्त कर दिया। उन्होंने सीमा की दीवार के निर्माण को तुरंत रोकने का आदेश दिया।' ट्रंप ने आरोप लगाया है कि कमला हैरिस ने कांग्रेस को एक विधेयक भेजा जिसमें सभी अवैध विदेशियों के लिए माफी की मांग की गई, भले ही वे अपराधी, हत्यारे, ड्रग डीलर, मानव तस्कर हों। वह सभी के लिए माफी चाहती थीं। वह एक कट्टरपंथी वामपंथी व्यक्ति हैं।
विज्ञापन


कमला हैरिस ने कहा- ट्रंप को चुनने के गंभीर परिणाम होंगे
वहीं पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली में कमला हैरिस ने अपने समर्थकों से कहा कि ट्रंप एक गैर-गंभीर व्यक्ति हैं। उन्हें व्हाइट हाउस में वापस लाने के परिणाम बेहद गंभीर होंगे। कमला हैरिस ने आरोप लगाया कि डोनाल्ड ट्रंप अगर फिर से राष्ट्रपति चुने गए तो उनका इरादा सामाजिक सुरक्षा और मेडिकेयर में कटौती करने का है। वे हमारे जलवायु निवेशों को रद्द कर देंगे और हजारों अच्छे वेतन वाली स्वच्छ उर्जा नौकरियों को विदेश भेज देंगे। ट्रंप रोजमर्रा की जरूरतों पर 20 प्रतिशत कर लगाना चाहते हैं, जिससे औसत अमेरिकी परिवारों को हर साल चार हजार डॉलर का नुकसान होगा।' 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें