डोनाल्ड ट्रंप के साथ इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी
- फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इतालवी प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने बृहस्पतिवार को अमेरिका-यूरोपीय संबंधों को प्रभावित करने वाले व्यापार तनावों को हल करने के बारे में उम्मीद जताई है। बता दें कि 27 देशों के यूरोपीय संघ को स्टील और एल्युमीनियम तथा कारों पर 25% आयात शुल्क का सामना करना पड़ रहा है। ट्रंप की नीति के तहत लगभग सभी अन्य वस्तुओं पर व्यापक शुल्क लगाया जा रहा है।
ट्रंप से बोली मेलोनी- हम कर सकते हैं समझौता
व्हाइट हाउस में दोपहर के भोजन से पहले ट्रंप से मेलोनी ने कहा, मुझे यकीन है कि हम एक समझौता कर सकते हैं। इसलिए मैं यहां आई हूं। वहीं, ट्रंप ने कहा कहा, हमें यूरोप या किसी अन्य के साथ समझौता करने में बहुत कम समस्या होगी, क्योंकि हमारे पास कुछ ऐसा है, जो हर कोई चाहता है। मेलोनी ने कहा कि वे ट्रंप को इटली आने के लिए आमंत्रित करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इटली जून में अगली नाटो बैठक में घोषणा करेगा कि उनका देश गठबंधन की इस आवश्यकता को पूरा करने में सक्षम होगा कि प्रत्येक सदस्य राष्ट्र रक्षा व्यय पर सकल घरेलू उत्पाद का 2% खर्च करे।
इसे भी पढ़ें- Bangladesh: '1971 के अत्याचारों के लिए सरेआम माफी मांगे पाकिस्तान', बांग्लादेश ने मांगा 4.3 अरब डॉलर का मुआवजा
मेलोनी रोम में करेंगी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की मेजबानी
ट्रंप ने कहा, हमारे बीच तथा देशों के रूप में बहुत अच्छे संबंध हैं। अमेरिका जाने से पहले संवाददाताओं को जानकारी देने वाले दो वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि ट्रंप और मेलोनी के बीच बहुत खास रिश्ता है और वह उन्हें अमेरिका और यूरोप के बीच मूल्यवान मध्यस्थ के रूप में देखते हैं। एक अधिकारी ने कहा कि ट्रंप वार्ता में स्पष्ट करेंगे कि इटली और पूरे यूरोप से उनकी अपेक्षा है कि वे अमेरिका के साथ अच्छे व्यापार भागीदार बनने के लिए अपनी भूमिका निभाएं। बता दें कि मेलोनी रोम में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की मेजबानी शुक्रवार करेंगी। ये बैक-टू-बैक वार्ता यह निर्धारित करने में महत्वपूर्ण हो सकती है कि वह अमेरिका और यूरोप के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा सकती हैं या नहीं।
इसे भी पढ़ें- Florida Shooting: फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी परिसर में गोलीबारी, कई छात्र घायल; एक संदिग्ध हिरासत में