फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी (एफएसयू) में गोलीबारी में दो लोगों की मौत और पांच के घायल होने की खबर है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी परिसर में गुरुवार को गोलीबारी की घटना हुई है। फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी के मुताबिक, गोलीबारी की इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हैं। पुलिस ने गोलीबारी करने वाले एक संदिग्ध को भी हिरासत में लिया है। अस्पताल की प्रवक्ता सारा कैनन ने बताया कि तल्लाहासी मेमोरियल हेल्थकेयर गोलीबारी में घायल हुए लोगों का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी के पुलिस प्रमुख जेसन ट्रंबोवर के मुताबिक, 20 वर्षीय बंदूकधारी शेरिफ के डिप्टी का बेटा है। उसकी पहचान फीनिक्स इकनेर के रूप में की गई है। पुलिस के मुताबिक, फीनिक्स ने गोलीबारी के लिए अपनी मां की बंदूक का प्रयोग किया। उन्होंने यह भी बताया कि मरने वाले दो लोग विश्वविद्यालय के छात्र नहीं थे।
शूटर अलर्ट जारी होने के बाद मची अफरातफरी
वहीं, गुरुवार दोपहर फ्लोरिडा राज्य विश्वविद्यालय में जब ये वाकया हुआ तो अफरा-तफरी मच गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुंरत अलर्ट जारी किया। जिसके बाद कई कानून प्रवर्तन एजेंसियों की एम्बुलेंस, दमकल ट्रक और गश्ती वाहन फ्लोरिडा की राजधानी के पश्चिम में विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे। वहीं, इमारत के बाहर गोलियों की आवाज सुनने के बाद छात्र और बॉलिंग एली में छिप गए और छात्र संघ के अंदर एक मालवाहक लिफ्ट में भर गए। एक छात्र ने बताया कि लगभग 15 मिनट के बाद, विश्वविद्यालय पुलिस ने छात्रों को इमारत से बाहर निकाला ।