फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति ट्रंप की चीन को धमकी, कहा- अन्य चीनी दूतावासों को बंद करने का आदेश हमेशा संभव

Thu, 23 Jul 2020 02:58 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : White House
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर चीन को खुली धमकी दी है। बुधवार को ह्यूस्टन स्थित चीनी वाणिज्य दूतावास बंद करने का आदेश देने के बाद ट्रंप ने एक बार फिर कहा है कि वह और चीनी दूतावासों को बंद करने का आदेश दे सकते हैं और यह हमेशा संभव है। 

विज्ञापन


उनका यह बयान तब आया है जब कुछ घंटे पहले वाशिंगटन ने अमेरिका की बौद्धिक संपदा और निजी सूचना की रक्षा करने के लिए ह्यूस्टन में बीजिंग के वाणिज्य दूतावास को बंद करने का आदेश दिया।


ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जहां तक और दूतावासों को बंद करने का सवाल है तो यह हमेशा संभव है। उन्होंने ह्यूस्टन में चीन के वाणिज्य दूतावास में आग लगने की खबरों का जिक्र किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आपने देखा क्या चल रहा है। हमें लगा कि हमने जिसे बंद किया था वहां आग लगी है और हर किसी ने कहा कि आग लगी है, आग लगी। मुझे लगता है कि वे दस्तावेज जला रहे थे। 

ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार चीन की आक्रामक गतिविधियों को लेकर दोनों देशों के बीच बढ़ते विवाद के मद्देनजर दूतावास को बंद करने का आदेश दिया गया है। बीजिंग की आक्रामक गतिविधियों के कारण वाशिंगटन को कड़े कदम उठाने पड़े जिनमें ह्यूस्टन में वाणिज्य दूतावास को बंद करना शामिल हैं। अमेरिका में चीन के पांच वाणिज्य दूतावासों में से एक को बंद करने से तनाव बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका ने ह्यूस्टन में चीन के महावाणिज्य दूतावास को बंद करने को कहा, आग लगने की खबर 
विज्ञापन


अमेरिका ने यह कदम तब उठाया है जब न्याय विभाग ने कहा कि चीन की सरकार के साथ काम कर रहे हैकरों ने कोरोना वायरस के टीकों का विकास कर रही कंपनियों को निशाना बनाया और करोड़ों डॉलर की बौद्धिक संपदा और दुनियाभर में कंपनियों की व्यापार संबंधी खुफिया जानकारियां चुराई।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें