अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पेशा और उसके साथ आने वाले चुनौतियों का जिक्र किया। ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति बनना बेहद खतरनाक पेशा है। इस दौरान उन्होंने पिछले साल रैली में उन्हें गोली लगने की घटना याद करते हुए कहा कि आज भी कभी-कभी मुझे थ्रॉबिंग महसूस होती है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हमेशा से ही अपने बयानों के लेकर चर्चा में रहे हैं। इसी बीच उन्होंने अपने राष्ट्रपति बनने और उनके ऊपर लगातार मंडराते खतरों का जिक्र किया। शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति बनना किसी भी खतरनाक पेशे से कम नहीं है। ट्रंप प्रशासन की तरफ से यह प्रेस वार्ता अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद बुलाई गई थी, जिसमें ट्रंप प्रशासन को व्यापक नीतिगत फैसले लागू करने की छूट दी गई।
गोली लगने की बात का किया जिक्र
अमेरिका में 45 में चार राष्ट्रपतियों की हत्या
अमेरिका के 45 में से चार राष्ट्रपतियों की हत्या हो चुकी है और कई पर जानलेवा हमले हो चुके हैं। ट्रंप पर भी अब तक कई हमले हो चुके हैं। सितंबर 2024 में फ्लोरिडा में गोल्फ खेलते समय भी उन पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें हमलावर पर अब पांच संघीय मामले चल रहे हैं। दूसरी ओर अमेरिका ने यह भी आरोप लगाया है कि ईरान की खास फौज ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ ने भी ट्रंप की हत्या की योजना बनाई थी। हालांकि ईरान ने इस आरोप से इनकार कर दिया था।
ये भी पढ़ें:- भारत की दो टूक पर नहीं मान रहे ट्रंप: अब बोले- परमाणु युद्ध का था खतरा, हमने दी व्यापार रद्द करने की धमकी
राजनीतिक हिंसा के दौर में अमेरिका