फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान में पुस्तकालय के लिए फंडिंग पर ट्रंप ने उड़ाया मजाक, भारत ने दर्ज कराई आपत्ति

Thu, 03 Jan 2019 09:14 AM IST
अनिल पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को अफगानिस्तान की एक लाइब्रेरी को फंड देने की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाया। उनका मानना है कि इसका कोई उपयोग नहीं है। उन्होंने पीएम मोदी का मजाक एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उड़ाया। जिसमें उन्होंने विदेश में कम निवेश करने को लेकर अपनी कैबिनेट का बचाव किया।

विज्ञापन




ट्रंप ने कहा, 'मोदी लगातार मुझे बता रहे थे कि उन्होंने अफगानिस्तान में एक लाइब्रेरी का निर्माण करवाया है। आप जानते हैं यह क्या है? यह ऐसा था जैसे हमने पांच घंटे बेकार कर दिए हों। और हमें आपसे कथित तौर पर कहना चाहिए कि लाइब्रेरी के लिए धन्यवाद। मुझे नहीं पता अफगानिस्तान में उसका प्रयोग कौन कर रहा है।'
विज्ञापन


यह साफ नहीं है कि ट्रंप किस परियोजना को लेकर बात कर रहे थे लेकिन भारत ने अफगानिस्तान को 3 बिलियन डॉलर की आर्थिक मदद दी है, चूंकि 11 सितंबर, 2001 के हमलों के बाद अमेरिकी नेतृत्व वाले सुरक्षाबलों ने तालिबान के चरमपंथी शासन को गिरा दिया था। इन परियोजनाओं में काबुल में एक प्रतिष्ठित हाईस्कूल के पुनर्निर्माण और हर साल अफगान के 1,000 छात्रों को छात्रवृत्ति दिया जाना शामिल है।

अफगान के संसद भवन की इमारत का 2015 में उद्घाटन किया गया था। इसका पुनर्निर्माण भारत द्वारा दी गई आर्थिक सहायता के बाद हुआ था। मोदी ने अफगान के युवाओं को आधुनिक शिक्षा और पेशेवर कौशल से सशक्त बनाने का वादा किया था। अफगानिस्तान में अमेरिकी अभियान के बाद भारत उत्साहपूर्ण देशों में से एक रहा है।  
विज्ञापन


पिछले महीने ट्रंप ने अफगानिस्तान के सीरिया में तैनात 2,000 अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने का फैसला लिया था। एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया था, फैसला लिया गया है कि बड़ी संख्या यानी करीब-करीब 50 फीसदी सैनिकों को वहां (अफगानिस्तान) से वापस बुलाया जाएगा। सैनिकों की यह वापसी अगले कुछ महीने में होगी। सैनिकों को वापस बुलाने का फैसला तालिबान के साथ शांति समझौते को लेकर अमेरिका के दबाव बनाने के बीच आया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें