फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump: अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की लापरवाही के कारण ट्रंप पर हुआ था हमला, सीनेट रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Mon, 14 Jul 2025 08:59 AM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

जुलाई 2024 में डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले की जांच में अमेरिकी सीनेट रिपोर्ट ने सीक्रेट सर्विस की अक्षम्य चूक उजागर की है। रिपोर्ट में कहा गया कि विश्वसनीय खुफिया सूचना के बावजूद उचित कार्रवाई नहीं हुई। ट्रंप बाल-बाल बचे, लेकिन एक व्यक्ति की मौत और दो घायल हुए। छह अफसरों पर हल्की कार्रवाई हुई, जबकि कोई बर्खास्त नहीं किया गया। ट्रंप ने भी चूक की पुष्टि की।

विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या का प्रयास - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान 13 जुलाई 2024 को डोनाल्ड ट्रंप पर हुआ जानलेवा हमला सिर्फ एक संयोगवश बचाव नहीं था, बल्कि इसमें अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अमेरिकी सीनेट की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप की जान जाते-जाते बची और इस हमले को रोका जा सकता था। रिपोर्ट में सुरक्षा एजेंसियों की असफलता को अक्षम्य बताया गया है।
विज्ञापन


अमेरिकी सीनेट की होमलैंड सुरक्षा और सरकारी मामलों की समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि सीक्रेट सर्विस ने पहले से मौजूद खतरों को नजरअंदाज किया और स्थानीय पुलिस के साथ सही तालमेल नहीं बिठाया। रिपब्लिकन चेयरमैन रैंड पॉल ने कहा कि यह सुरक्षा व्यवस्था की पूरी विफलता थी। कोई भी व्यक्ति इस चूक के लिए बर्खास्त नहीं किया गया, जो और भी चिंता की बात है।

कितनी गंभीर थी घटना
13 जुलाई 2024 को पेंसिल्वेनिया के बटलर में एक चुनावी रैली के दौरान एक हमलावर ने ट्रंप को निशाना बनाते हुए गोली चला दी थी, जिससे उनके कान पर हल्की चोट आई थी। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हुए थे। हमलावर, 20 वर्षीय थॉमस क्रूक्स को बाद में एक सरकारी स्नाइपर ने मार गिराया था।
विज्ञापन


सीक्रेट सर्विस की आंतरिक चूकें
रिपोर्ट के अनुसार, सीक्रेट सर्विस ने न केवल संभावित खतरे को नजरअंदाज किया, बल्कि उस स्थान की सुरक्षा में भी कई तकनीकी और मानवीय चूक की। एजेंसी ने माना है कि संचार और समन्वय में कमियां रहीं और अब सुधार की प्रक्रिया शुरू की गई है। छह अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है और उन्हें गैर-ऑपरेशनल पोस्ट पर भेजा गया है।

ये भी पढ़ें- कैमरून में 8वीं बार राष्ट्रपति बनना चाहते हैं 92 साल के पॉल बिया; PAK में पोलियो युक्त मिले 20 सैंपल

ट्रंप का बयान: भाग्य से बच गया
डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि मुझे एक झटका लगा। लोग चिल्ला रहे थे। अगर स्नाइपर ने समय पर गोली नहीं चलाई होती, तो स्थिति और भी भयावह हो सकती थी। ट्रंप ने कहा कि जांच से वह संतुष्ट हैं, लेकिन कुछ गंभीर गलतियां जरूर हुईं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एपस्टीन केस को लेकर मस्क ने फिर साधा ट्रंप पर निशाना; 'एक्स' पर कहा- बस गोपनीय फाइलें जारी करो

दोबारा हो सकता है हमला
रिपब्लिकन नेताओं और सीनेट कमेटी ने मांग की है कि जिम्मेदार अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाए और भविष्य में ऐसे हमलों को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार किया जाए। रिपोर्ट ने चेतावनी दी है कि अगर सुधार नहीं हुए, तो ऐसा हमला दोबारा हो सकता है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें