फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Musk Vs Trump: एपस्टीन केस को लेकर मस्क ने फिर साधा ट्रंप पर निशाना; 'एक्स' पर कहा- बस गोपनीय फाइलें जारी करो

Mon, 14 Jul 2025 08:45 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

एफबीआई और जस्टिस डिपार्टमेंट ने हाल ही में एक साझा रिपोर्ट जारी की, जिसमें कहा गया कि एपस्टीन की मौत से जुड़े लंबे समय से चल रहे कई षड्यंत्र के सिद्धांतों के कोई सबूत नहीं मिले हैं। इसे लेकर एलन मस्क ने ट्रंप पर निशाना साधा है। 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेक दिग्गज और अरबपति एलन मस्क ने एक बार फिर जेफरी एपस्टीन केस को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है। मस्क ने एक्स पर लिखा कि ट्रंप को यौन शोषण के आरोपी और फाइनेंसर जेफरी एपस्टीन से जुड़ी गोपनीय फाइलों को जारी करना चाहिए। 
विज्ञापन


ट्रंप से अलग होने के बाद मस्क लगातार एपस्टीन केस को लेकर मुखर हैं। पिछले दिनों अपनी अमेरिका पार्टी के गठन एलान करते हुए मस्क ने कहा था कि उनकी पार्टी की सबसे बड़ी प्राथमिकता जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों का खुलासा करना होगी। इसके बाद ट्रंप ने अपने समर्थकों को बचाव करते हुए बयान दिया था। इस बयान के बाद मस्क ने एक्स पर लिखा कि सच में। उन्होंने आधा दर्जन बार एपस्टीन कहा और सभी से कहा कि एपस्टीन के बारे में बात करना बंद करो। बस वादे के मुताबिक फाइलें जारी कर दो।

ये भी पढ़ें: यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति में आएगी तेजी, नाटो महासचिव के साथ ट्रंप करेंगे मुलाकात
विज्ञापन


कैसे शुरू हुआ एपस्टीन विवाद
दरअसल, ये विवाद तब शुरू हुआ जब बीते सोमवार को एफबीआई और जस्टिस डिपार्टमेंट ने एक साझा रिपोर्ट जारी की, जिसमें कहा गया कि एपस्टीन की मौत से जुड़े लंबे समय से चल रहे कई षड्यंत्र के सिद्धांतों के कोई सबूत नहीं मिले हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि 300 गीगाबाइट से ज्यादा डेटा की जांच के बाद भी कोई क्लाइंट लिस्ट नहीं मिली, न ही किसी प्रभावशाली व्यक्ति को ब्लैकमेल करने का प्रमाण मिला। साथ ही मामले में एफबीआई ने फिर से दोहराया कि एपस्टीन की मौत आत्महत्या थी, न कि हत्या। बता दें कि एपस्टीन 2019 में न्यूयॉर्क की एक जेल में बाल यौन तस्करी के आरोप में मुकदमे का इंतजार कर रहा था, जब उसकी मौत हुई।

ट्रंप ने क्या कहा था
जेफरी एपस्टीन की मौत के मामले में लोगों के बीच अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी के खिलाफ बढ़ती नाराजगी के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बॉन्डी का बचाव किया। पाम को इन दिनों एपस्टीन की मौत और उससे जुड़ी जांच को लेकर ट्रंप समर्थकों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद ट्रंप ने कहा था कि बॉन्डी शानदार काम कर रही हैं, और उनके खिलाफ हो रहे विरोध पर उन्हें आपत्ति है। कोई एपस्टीन की परवाह नहीं करता, अब इस पर समय बर्बाद करने का कोई मतलब नहीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  टेक्सास में भारी बारिश से तबाही, रोकना पड़ा बचाव और राहत अभियान; लोगों को घर खाली करने के आदेश

ट्रंप ने कहा कि हमारी सरकार दुनिया भर में चर्चा में है, लेकिन कुछ स्वार्थी लोग इसे नुकसान पहुंचा रहे हैं, और वह भी एक ऐसे इंसान के लिए जिसकी किसी को परवाह नहीं। उन्होंने कहा कि बार-बार एपस्टीन के मामले में समय और ऊर्जा बर्बाद करना बेकार है। ट्रंप ने कहा कि अब ध्यान 2020 के धांधली भरे चुनाव पर होना चाहिए, जिसमें वे जो बाइडेन से हार गए थे। उन्होंने कहा कि एफबीआई को एपस्टीन नहीं, बल्कि चुनाव की जांच में लगना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें