फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trump-Zelensky Talks: क्या आप मॉस्को पर हमला कर सकते हैं? ट्रंप के सवाल पर जेलेंस्की ने रख दी ये मांग

Wed, 16 Jul 2025 03:03 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से पूछा कि क्या आप मॉस्को पर हमला कर सकते हैं। इसके जवाब में जेलेंस्की ने कहा कि अगर आप हमें हथियार दें, तो हम ऐसा कर सकते हैं। 
विज्ञापन
वोलोदिमीर जेलेंस्की और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से नाराज हैं, क्योंकि पुतिन यूक्रेन में चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए कोई कोशिश नहीं कर रहे। ट्रंप ने रूस को यूक्रेन के साथ संघर्ष समाप्त करने के लिए 50 दिनों की समय-सीमा दी है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर रूस निर्धारित समय-सीमा के भीतर यूक्रेन के साथ शांति समझौता नहीं करता है, तो उसे 100 फीसदी प्रतिबंधों का सामान करना पड़ेगा। 

विज्ञापन


ट्रंप ने यूक्रेन को रूसी क्षेत्र में, मॉस्को या सेंट पीटर्सबर्ग तक हमले बढ़ाने के लिए भी प्रोत्साहित किया। ट्रंप ने जेलेंस्की से पूछा, 'क्या आप मॉस्को पर हमला कर सकते हैं? क्या आप सेंट पीटर्सबर्ग पर भी हमला कर सकते हैं? इसके जवाब में जेलेंस्की ने कहा, 'अगर आप हमें हथियार दें, तो हम ऐसा कर सकते हैं।'

ये भी पढ़ें: US Tariffs: ट्रंप ने इंडोनेशियाई सामानों पर लगाया 19% टैरिफ, जवाबी कार्रवाई की तैयारी में यूरोपीय संघ
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा- यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइल सिस्टम देंगे
रूस के प्रति अपनी नई निराशा व्यक्त करते हुए, ट्रंप ने उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के साथ एक समझौते की भी घोषणा की, जिसके तहत गठबंधन के सदस्यों द्वारा प्रायोजित कीव को नई सैन्य सहायता प्रदान की जाएगी। ट्रंप ने कहा कि वह यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइल सिस्टम देंगे, ताकि वह अपनी सुरक्षा कर सके। उन्होंने पुतिन की आलोचना करते हुए कहा कि, 'पुतिन अच्छे शब्दों में बात करते हैं, लेकिन रात को बम गिराते हैं।'

शांति वार्ता की पेशकश को ठुकराने से नाराज ट्रंप
ट्रंप की नाराजगी तब और बढ़ी जब पुतिन ने शांति वार्ता के लिए उनकी पेशकश को ठुकरा दिया। ट्रंप ने जेलेंस्की को यह कॉल पुतिन से बात करने के बाद की, जब उन्हें यह महसूस हुआ कि रूस युद्ध रोकने को तैयार नहीं है। ट्रंप का कहना है कि अब समय आ गया है कि रूस को 'दर्द महसूस कराया जाए', ताकि वह बातचीत के लिए मजबूर हो।

ये भी पढ़ें: US-Russia: 'मॉस्को को ट्रंप के नाटकीय अल्टीमेटम की परवाह नहीं', यूक्रेन को लेकर अमेरिकी धमकी पर रूस की दो टूक
विज्ञापन


रूस पर और सख्ती के पक्ष में हैं ट्रंप
हालांकि, अमेरिका की तरफ से यह साफ नहीं किया गया है कि वो यूक्रेन को रूस के अंदर हमला करने के लिए हथियार देगा या नहीं, लेकिन ट्रंप की बातों से साफ है कि वो अब रूस पर और सख्ती के पक्ष में हैं।

ट्रंप की बातों पर रूस ने जताई नाराजगी
वहीं, रूस ने ट्रंप की इन बातों पर नाराजगी जताई है। रूस के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि इस तरह के बयान शांति की कोशिशों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा, 'ट्रंप का बयान गंभीर है। हमें इसकी गहराई से जांच करनी होगी।'
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें