अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उन्होंने भारत-पाक के बीच हालिया युद्ध को खत्म किया, जो परमाणु संकट तक जा सकता था। ट्रंप ने बताया कि पिछले छह महीनों में उन्होंने छह युद्ध समाप्त किए हैं। वहीं, रूस-यूक्रेन युद्ध पर अलास्का में पुतिन से होने वाली वार्ता को उन्होंने सबसे कठिन शांति प्रक्रिया बताया है।
भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव को खत्म करने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे खत्म होने के नाम नहीं ले रहे है। जहां एक बार फिर ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के तनाव को खत्म करने के अपने दावे को दोहराया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पिछले छह महीनों में छह युद्ध खत्म किए हैं और वे इसके लिए बहुत गर्व महसूस करते हैं। इस दौरान उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव को खत्म करने के अपने दावे को फिर से दोहराया। उन्होंने कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध को खत्म किया था।
पुतिन मुझसे नहीं भिड़ेंगे- ट्रंप
बैठक से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है पुतिन शांति चाहते हैं। अगर मैं राष्ट्रपति नहीं होता तो वे पूरा यूक्रेन पर कब्जा कर लेते। ट्रंप ने कहा कि यह युद्ध कभी होना ही नहीं चाहिए था। लेकिन मैं राष्ट्रपति हूं और पुतिन मुझसे नहीं भिड़ेंगे।
शांति वार्ता को लेकर होने वाले दूसरे बैठक को बताया अहम
ट्रंप ने आगे कहा कि उनका पुतिन से पहला बैठक अच्छा रहेगा। लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि इस संघर्ष को खत्म करने के लिए होने वाला दूसरा बैठक और भी महत्वपूर्ण होगा जिसमें पुतिन, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और ट्रंप खुद शामिल होंगे। इसके साथ ही इसमें कुछ यूरोपीय नेता भी शामिल हो सकते हैं। इसको लेकर उन्होंने उम्मीद जताई कि पुतिन और जेलेंस्की शांति बना पाएंगे और अगर ऐसा हुआ तो बहुत अच्छा होगा।