फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाइट हाउस तो सब जानते हैं, पर उसका पता क्या है?

Wed, 20 Jan 2021 05:24 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
व्हाइट हाउस, अमेरिका - फोटो : Social media
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति का निवास स्थान व्हाइट हाउस दुनिया का सबसे सुरक्षित स्थान माना जाता है। संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति का कार्यालय और निवास का पता- '1600 पेन्सिलवेनिया एवेन्यू उत्तर पश्चिम, वाशिंगटन डीसी- संयुक्त राष्ट्र' है। यह दुनिया की सबसे प्रसिद्ध और आसानी से पहचान जाने वाली इमारत भी है।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस राष्ट्रपति के प्रमुख स्टाफ सदस्यों के घर और कार्यस्थल दोनों के रूप में कार्य करता है और यह अमेरिका की ऐतिहासिक विरासत का भी एक उत्कृष्ट नमूना है। इसमें राष्ट्रपति के लिए हर सुविधा मौजूद है साथ ही व्हाइट हाउस में एक बंकर भी है जो मुसीबत के वक्त इस्तेमाल किया जाता है।

व्हाइट हाउस को बनाने में करीब आठ साल का वक्त लगा। इसका निर्माण 1792 से 1800 के बीच पूरा हुआ था। इस खूबसूरत इमारत की डिजाइन आयरलैंड के जेम्स होबन ने तैयार की थी। 
विज्ञापन


व्हाइट हाउस की जगह पहले था जंगल
व्हाइट हाउस लगभग 18 एकड़ में फैला है। पहले व्हाइट हाउस की जगह एक जंगल और पहाड़ हुआ करता था। यहां कुछ लोग रहते थे। लेकिन अमेरिका की कांग्रेस ने 1789 में नई राजधानी बनाने का फैसला किया। हालांकि हमेशा से इसका नाम व्हाइट हाउस नहीं था। जब इसका निर्माण हुआ था, तब इसका नाम 'प्रेसीडेंट्स पैलेस' या 'प्रेसीडेंट मैंशन' था।

एक साथ ठहर सकते हैं 140 मेहमान
व्हाइट हाउस में कुल 132 कमरे हैं। इसके अलावा इसमें 35 बाथरूम, 412 दरवाजे, 147 खिड़कियां, 28 अंगीठी, 8 सीढ़ियां और तीन लिफ्ट भी हैं। छह मंजिला इस इमारत में दो बेसमेंट, दो पब्लिक फ्लोर और बाकी के फ्लोर को अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए सुरक्षित रखा गया है। इसके अलावा व्हाइट हाउस में पांच फुलटाइम शेफ काम करते हैं और भवन के अंदर 140 मेहमानों के एकसाथ रात्रि भोजन की व्यवस्था है।  

इसलिए पड़ा नाम 'व्हाइट हाउस'
अमेरिकी राष्ट्रपति भवन का नाम व्हाइट हाउस पड़ने के पीछे कहानी ये है कि साल 1814 में ब्रिटिश आर्मी ने वाशिंगटन डीसी में बहुत सी जगहों पर आग लगा दी थी। इसमें व्हाइट हाउस भी शामिल था।

इस आग की वजह से इसकी दीवारों की खूबसूरती चली गई, जिसके बाद इमारत को फिर से आकर्षक बनाने के लिए उसे सफेद रंग से रंग दिया गया। इसके बाद से ही इसे 'व्हाइट हाउस' कहा जाने लगा। फिर साल 1901 में अमेरिका के 26वें राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट ने आधिकारिक रूप से इसका नाम व्हाउस हाउस ही रख दिया। 
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें