फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान में तालिबान: अमेरिका में अफगान शरणार्थियों को लेकर रिपब्लिकन पार्टी में मतभेद

Sun, 29 Aug 2021 01:55 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।

सार

रिपब्किन पार्टी ने बाइडन के विदेश नीति संकट से निपटने को लेकर कड़ी निंदा की है। कुछ रिपब्लिकन नेता आव्रजन विरोधी बयानबानी कर रह रहे हैं और अफगान नागरिकों को शरण देने के खिलाफ हैं।
विज्ञापन
अफगान शरणार्थी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद पैदा हुई अराजकता के बीच अमेरिका के निकासी अभियान के मद्देनजर अफगान नागरिकों को देश में शरण देने पर सवाल उठाने वाले रिपब्लिकन नेताओं की संख्या बढ़ रही है। इसी के साथ पार्टी के अगले साल होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले रिपब्लिकन नेताओं के बीच मतभेद बढ़ रहा है।

विज्ञापन


अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सप्ताह पहले एक बयान जारी करके कहा था, हमारे देश की सहायता करने वाले नागरिकों एवं अन्य लोगों को शरणार्थी बनने की अनुमति दी जानी चाहिए, लेकिन उन्होंने हाल में सतर्क किया कि महीने के अंत में अमेरिकी बलों की निकासी के अभियान की समय सीमा समाप्त होने से पहले अफगानिस्तान से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे लोग खतरा पैदा कर सकते हैं।

रिपब्लिकन नेता ओलिविया ट्रॉय ने शरण की इच्छा रखने वाले अफगान नागरिकों में आतंकवादियों के शामिल होने की बात को खारिज करते हुए कहा, यह वास्तव में पूरी तरह निराधार है।
विज्ञापन


अफगानिस्तान के स्थायी समाधान में पाक भी हो शामिल : अमेरिकी सांसद
एक वरिष्ठ अमेरिकी रिपब्लिकन सांसद लिंडसे ग्राहम ने कहा है कि अफगानिस्तान में किसी भी स्थायी समाधान में पाकिस्तान निश्चित तौर पर शामिल होना चाहिए।

सीनेटर ग्राहम ने टीटीपी (तहरीक ए तालिबान-पाकिस्तान की ओर साफ तौर पर इशारा करते हुए कहा, हम सबको याद रखना चाहिए कि पाकिस्तान परमाणु सशस्त्र देश है और तालिबान का एक पाकिस्तानी संस्करण भी है जो पाक सरकार और सेना को गिराना चाहता है। इसीलिए अफगानिस्तान के समाधान में पाक को शामिल करना ही चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें