फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh: शेख हसीना पर दर्ज हुआ कपड़ा मजदूर की मौत का मामला, इस्तीफे के बाद पूर्व पीएम पर अब तक कुल 194 केस

Mon, 23 Sep 2024 08:49 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ एक और नया केस दर्ज किया गया है। बता दें कि शेख हसीना पर एक कपड़ा मजदूर की मौत का मामला दर्ज हुआ है। इसके साथ प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से उनपर 194 केस दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना, उनकी बहन शेख रेहाना और 69 अन्य लोगों पर 5 अगस्त को ढाका के काफरुल इलाके में कोटा सुधार विरोध प्रदर्शन के दौरान एक कपड़ा मजदूर की मौत के मामले में सोमवार को मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


शेख हसीना पर अब तक 194 केस दर्ज
इसके साथ ही 5 अगस्त को इस्तीफा देकर भारत जाने वाली 76 वर्षीय शेख हसीना पर अब 194 मामले दर्ज हैं, जिनमें 173 मामले हत्या के, 11 मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार के, तीन अपहरण के, छह हत्या के प्रयास के और एक बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के जुलूस पर हमला करने के हैं।

पीड़ित की पत्नी ने दर्ज कराया केस
मामले में पीड़ित की पत्नी ने ढाका मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट मोहम्मद सैफुल इस्लाम की अदालत में शेख हसीना और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जिसकी सुनवाई के बाद मजिस्ट्रेट ने पुलिस ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन से जांच के बाद रिपोर्ट पेश करने को कहा हैं।
विज्ञापन


एक दिन पहले भी दर्ज हुए थे दो नए केस
अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि उनके पति मोहम्मद फजलू को 5 अगस्त की सुबह मीरपुर-14 में पुलिस लाइन के सामने गोली मार दी गई थी। इसके बाद में उन्हें मैक्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कल, हसीना और कई अन्य के खिलाफ 18 जुलाई को जत्राबाड़ी में 14 वर्षीय मदरसा छात्र और 19 जुलाई को मोहम्मदपुर में 12 वर्षीय रकीब हसन की मौत के मामले में दो और मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें