फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांगकांग में लोकतंत्र समर्थकों का हंगामा, चीन से जोड़ने वाली एक सुरंग की बंद

Sat, 03 Aug 2019 09:09 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारी - फोटो : France 24
विज्ञापन
हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को लोकप्रिय पर्यटन जिले सिम शा सुई में वरोधक लगा दिए और कुछ देर के लिए अहम सुरंग को बाधित कर दिया। इसी स्थान पर कई लग्जरी मॉल और होटल हैं, जिन्होंने प्रदर्शनकारियों की वजह से अपने दरवाजों को बंद कर लिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दक्षिण चीन के अर्द्ध स्वायत्त आर्थिक केंद्र में करीब दो महीने से प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रत्यर्पण विधेयक को लेकर शुरू हुआ प्रदर्शन लोकतांत्रिक सुधारों की मांग के आंदोलन में तब्दील हो चुका है।

प्रदर्शनकारियों ने चीन से जोड़ने वाली तीन सुरंगों में से एक को बंद कर दिया जिस वजह से बड़े पैमाने पर यातायात बाधित हुआ। हालांकि आधे घंटे बाद उन्हें हटा दिया गया। पुलिस ने एक बयान में प्रदर्शनकारियों से इस तरह की हरकतों को बंद करने का आह्वान किया और लोगों से उस इलाके में न जाने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें