फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को जम्मू कश्मीर में "सतर्क" रहने को कहा

Sat, 03 Aug 2019 08:29 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कश्मीर का डल झील - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
ब्रिटेन की सरकार ने जम्मू कश्मीर की यात्रा करने वाले अपने नागरिकों के लिए शनिवार को नया यात्रा परामर्श जारी किया। कश्मीर में सुरक्षा के खतरे के मद्देनजर मीडिया की खबरों का हवाला देते हुए नागरिकों से सतर्कता बरतने और ताजा घटनाओं से वाकिफ रहने को कहा गया है। 
विज्ञापन


विदेश और राष्ट्रमंडल कार्यालय (एफसीओ) ने अपने परामर्श को अद्यतन (अपडेट) किया है। एक दिन पहले ही जम्मू कश्मीर प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से वार्षिक अमरनाथ यात्रा रोक दी और परामर्श जारी कर श्रद्धालुओं और पर्यटकों को जल्द से जल्द लौटने को कहा था। 

एफसीओ ने कहा कि अपने परामर्श में पहलगाम, गुलमर्ग और सोनमर्ग जैसे पर्यटन स्थलों सहित उत्तरी राज्य में यात्रा के प्रति पहले ही सचेत किया जा चुका है।

एफसीओ ने कहा है, "दो अगस्त को, भारतीय मीडिया ने खबर दी थी कि जम्मू कश्मीर सरकार ने पर्यटकों को सलाह दी है और अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं को सुरक्षा खतरों के कारण कश्मीर घाटी की यात्रा में तुरंत कटौती करने और जितना जल्द संभव हो घर लौटने के लिए जरूरी व्यवस्था करने को कहा है।" 
विज्ञापन


एफसीओ ने कहा, "नयी दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायोग हालात पर नजर रखे हुए है। अगर आप जम्मू कश्मीर मैं हैं तो आपको सतर्क रहना चाहिए, स्थानीय प्रशासन के परामर्श का पालन करना चाहिए और इस यात्रा परामर्श सहित तमाम गतिविधि से वाकिफ रहना चाहिए।" 
विज्ञापन


भारत में यात्रा कर रहे ब्रिटिश नागरिकों को भी व्यापक परामर्श में आतंकवादी हमले के खतरे को लेकर भी आगाह किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें