फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसदों और ट्रंप के बीच समझौता नहीं होने की वजह से अमेरिका में सरकारी कामकाज ठप

Sat, 22 Dec 2018 05:54 AM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मैक्सिको की सीमा पर दीवार बनाने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धन की मांग से संघीय सरकार का कामकाज ठप हो गया है। हालांकि संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स में इसके लिए 5.7 अरब डॉलर का अनुरोध स्वीकार कर उसे पारित कर दिया, लेकिन उच्च सदन सीनेट से इसके खारिज होने की पूरी संभावना है।  

विज्ञापन


व्हाइट हाउस का कहना है कि यदि यह प्रस्ताव सीनेट में पारित नहीं होता है तो संघीय सरकार के 8,00,000 से ज्यादा कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलेगा और उन्हें बिना वेतन ही काम करना होगा। उन्हें जिस निधि से वेतन मिलता है, उसकी मियाद शुक्रवार को खत्म हो रही है। राष्ट्रपति ट्रंप ने बृहस्पतिवार को स्पष्ट किया था, जब तक दीवार बनाने के लिए धन नहीं मिल जाता है, वह कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने संबंधी विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे। 

स्थानीय समयानुसार शनिवार को सुबह 12 बजकर एक मिनट से कई महत्वपूर्ण एजेंसियों का कामकाज बंद हो जाएगा। इससे पहले कैपिटल हिल में व्हाइट हाउस के अधिकारियों और अमेरिकी कांग्रेस के दोनों दलों के नेताओं के बीच अंतिम क्षण तक चली बातचीत में वित्तपोषण को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मेक्सिको-अमेरिका सीमा पर दीवार के निर्माण के लिये 5 अरब अमेरिकी डॉलर की मांग कर रहे हैं, लेकिन विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता इसका विरोध कर रहे हैं। 

गौरतलब है कि कंजरवेटिव समर्थक हर हाल में दीवार का काम पूरा करना चाहते हैं। उन्होंने ट्रंप को चेतावनी दी है कि दीवार बनाने के वादे से बार-बार मुकरना न सिर्फ उनके लिए  बल्कि किसी अन्य रिपब्लिकन उम्मीदवार के लिए भी 2020 में राष्ट्रपति चुनाव जीतना मुश्किल पैदा कर सकता है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें