फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिब्बत संबंधी बिल पर चीन ने अमेरिका को दी चेतावनी

Sat, 22 Dec 2018 05:50 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन ने अमेरिका को चेतावनी दी कि वह अपने हितों की रक्षा के लिए कड़े कदम उठाएगा। चीन की यह प्रतिक्रिया अमेरिका की तरफ से तिब्बत से जुड़े सख्त कानून पारित किए जाने के संदर्भ में की गई है। हाल ही में अमेरिकी संसद के दोनों सदनों ने ‘रेसिप्रोकल एक्सेस टू तिब्ब्त एक्ट 2018’ पारित किया था। अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। 

विज्ञापन


इसके बाद इसे कानून का दर्जा मिल गया है। इसके तहत अमेरिकी नागरिकों, सरकारी अधिकारियों और पत्रकारों को तिब्बत तक जाने की अनुमति नहीं देने वाले चीनी अधिकारियों पर वीजा प्रतिबंध लगाने सहित अन्य कठोर कदम शामिल हैं। चीन की एनपीसी विदेश मामलों की समिति की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि अमेरिका की यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय संबंधों में मूलभूत नियमों के खिलाफ है। 

यह चीन के घरेलू मामलों में दखल है। यह तिब्बत मुक्ति बलों को गलत संदेश दे रहा है। मालूम हो कि चीन तिब्बत को अपना हिस्सा मानता रहा है। विदेशियों को तिब्बत जाने के लिए चीन की विशेष अनुमति की जरूरत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें