फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ान के दौरान डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट के इंजन में लगी आग, की गई आपात लैंडिंग

Wed, 10 Jul 2019 12:59 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अटलांटा से बाल्टीमोर जा रही डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट का एक इंजन फैल होने के बाद उत्तरी कैरोलिना में आपात लैंडिंग की गई। डेल्टा की फ्लाइट-1425 में लगभग 150 यात्री सवार थे। फ्लाइट में सवार यात्रियों ने बताया कि जैसे ही फ्लाइट का इंजन फैल हुआ केबिन में धुआं छा गया।

विज्ञापन


इंजन फैल होते ही यात्रियों प्रार्थना करने लगे और अपने परिवार वालों को मैसेज करने की कोशिश करने लगे। फ्लाइट में सवार एक यात्री ने सीएनएन को बताया कि हमने एक जोरदार आवाज सुनी। उसके बाद केबिन में धुआं छा गया। फ्लाइट झटके से थोड़ी नीचे हुई फिर वो गर्म होने लगी और एयर कट ऑफ होने लगा। 

एयरलाइन ने बताया कि डेल्टा की फ्लाइट-1425 के लगभग 150 यात्री सोमवार को अटलांटा से बाल्टीमोर की ओर जा रहे थे। फ्लाइट में सवार एक यात्री ने इस घटना का वीडियो बना लिया। यात्रियों ने कहा कि उनको उड़ान भरे एक घंटे से अधिक का समय हो चुका था कि तभी कप्तान ने उन्हें बताया कि वे आपातकालीन लैंडिंग की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन


एक यात्री ने बताया कि मुझे पता था कि मेरे फोन में नेटवर्क नहीं हैं लेकिन मैंने अपनी मां को आई लव यू का मैसेज लिखकर भेजा। फ्लाइटन ने दोपहर में लगभग 2:20 बजे सफलतापूर्वक आपातकाल लैंडिंग की। 

लैंडिंग के बाद यात्रियों ने बाल्टीमोर के लिए वैकल्पिक फ्लाइट बुक कीं। डेल्टा की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि इंजन को बदल दिया गया है और हवाई जहाज के बुधवार सुबह सेवा में लौटने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें