फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Aus Ties: दो दिवसीय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे राजनाथ सिंह, रक्षा संबंधों को मजबूत करने पर करेंगे मंथन

Wed, 08 Oct 2025 03:18 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

Rajnath Singh Australia Visit: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय ऑस्ट्रेलिया दौरे के तहत सिडनी पहुंच गए हैं। उनका ये दौरा ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स के निमंत्रण पर हो रहा है। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पिछले कुछ वर्षों में रक्षा संबंधों में काफी विस्तार हुआ है। इसमें सेनाओं के बीच नियमित संवाद, उच्च स्तरीय दौरे, संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम, नौसेना अभ्यास और समुद्री सुरक्षा में सहयोग शामिल है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर ऑस्ट्रेलिया पहुंचे। इस दौरे का उद्देश्य भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा और रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करना है। वे 9 और 10 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया में रहेंगे। रक्षा मंत्री का स्वागत गोपाल बागले (भारत के हाई कमिश्नर) और वरिष्ठ ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने सिडनी किंग्सफोर्ड स्मिथ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर किया।यह दौरा ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स के निमंत्रण पर हो रहा है। दोनों देशों के बीच गहरे होते रणनीतिक संबंधों के बीच यह यात्रा खास अहमियत रखती है।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें - US Tariffs: 'अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए हानिकारक ट्रंप के टैरिफ', IMF की पूर्व मुख्य अर्थशास्त्री ने की निंदा

रक्षा सहयोग को नई ऊंचाई पर ले जाने का लक्ष्य
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष और अन्य शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे। इन बैठकों में रक्षा सहयोग बढ़ाने, समुद्री सुरक्षा मजबूत करने और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में साझेदारी को गहरा करने पर चर्चा होगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और जापान के साथ मिलकर चतुर्भुज सुरक्षा वार्ता (क्वाड) के तहत एक मुक्त, खुला और सुरक्षित इंडो-पैसिफिक क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


पांच साल की 'व्यापक रणनीतिक साझेदारी'
यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब भारत और ऑस्ट्रेलिया अपने व्यापक रणनीतिक साझेदारी (सीएसपी)के पांच साल पूरे कर रहे हैं। दोनों देशों ने 2009 में 'रणनीतिक साझेदारी' की शुरुआत की थी, जिसे 2020 में 'व्यापक रणनीतिक साझेदारी' के स्तर तक ले जाया गया। 2014 के बाद यह किसी भारतीय रक्षा मंत्री की ऑस्ट्रेलिया की पहली यात्रा है। दौरे का सबसे अहम हिस्सा दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। इसके अलावा राजनाथ सिंह सिडनी में एक बिजनेस राउंड टेबल की अध्यक्षता भी करेंगे, जिसमें दोनों देशों के उद्योग जगत के नेता शामिल होंगे।

तीन समझौते होने की संभावना
इस दौरे के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। इनमें शामिल हैं। इसमें पहला- सूचना साझेदारी में सहयोग बढ़ाना, दूसरा- समुद्री क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करना और तीसरा- संयुक्त गतिविधियों को प्रोत्साहन देना शामिल हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पाकिस्तान में चरम पर हिंसा: 2025 में 2414 आम लोग मारे गए, तीन महीनों में 900+ मरे; इस प्रांत में बरसती है मौत

साझा मूल्य और गहरे रिश्ते
भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों लोकतांत्रिक मूल्य, संसदीय प्रणाली और कॉमनवेल्थ परंपरा को साझा करते हैं। इसके अलावा व्यापार, शिक्षा और पर्यटन ने भी इस साझेदारी को और मजबूत किया है। बड़ी संख्या में भारतीय छात्र ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों में पढ़ाई करते हैं और खेल-कूद के क्षेत्र में भी दोनों देशों के संबंध प्रगाढ़ हैं। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस यात्रा से दोनों देशों के बीच नए और ठोस कदम उठाने का रास्ता खुलेगा, जिससे रक्षा साझेदारी और मजबूत होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें