फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Japan Earthquake: जापान में भूकंप से अबतक 57 की मौत, इशिकावा में भारी नुकसान, तटवर्ती शहरों में कीचड़ का सैलाब

Wed, 03 Jan 2024 06:41 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, वाजिमा

सार

जापान में सोमवार को आए भूकंप में सर्वाधिक तबाही इशिकावा प्रांत में हुई है। यहां कई घर बुरी तरह से नष्ट हो गए हैं, जबकि अधिकांश में टूट-फूट काफी अधिक हुई है। यहां की निवासी मिकी कोबायाशी ने अपने घर में झाड़ू लगाते हुए कहा, ऐसा नहीं है कि यह गंदगी है।
विज्ञापन
Japan Earthquake - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी जापान में आए सिलसिलेवार भूकंप के मृतकों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है और कई इमारतें, वाहन तथा नौकाएं भी क्षतिग्रस्त हो गईं। अधिकारियों ने भूकंप के खतरे को देखते हुए मंगलवार को चेतावनी जारी कर कुछ क्षेत्र में लोगों को अपने घरों से दूर रहने को कहा है। सोमवार को इशिकावा प्रांत और आसपास आए भूकंप के करीब 100 झटकों में सर्वाधिक 7.6 तीव्रता का भूकंप भी शामिल था।

विज्ञापन


इशिकावा में सर्वाधिक मौतें हुईं, जबकि मकानों को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन नहीं किया जा सका है। जापानी मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि तटवर्ती शहरों में कीचड़ का सैलाब देखा गया। सरकार के प्रवक्ता योशिमासा हयाशी ने कहा कि कुछ क्षेत्रों में पानी, बिजली और सेलफोन सेवा अभी भी बंद है। निवासियों ने अपने नष्ट हुए घरों और अनिश्चित भविष्य के बारे में दुख जताया है। प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने मंगलवार को कहा कि जापान की सेना ने बचाव प्रयासों में शामिल होने के लिए 1,000 सैनिकों को आपदा क्षेत्रों में भेजा है।

कई घर बुरी तरह नष्ट, कई जगह टूट-फूट
जापान में सोमवार को आए भूकंप में सर्वाधिक तबाही इशिकावा प्रांत में हुई है। यहां कई घर बुरी तरह से नष्ट हो गए हैं, जबकि अधिकांश में टूट-फूट काफी अधिक हुई है। यहां की निवासी मिकी कोबायाशी ने अपने घर में झाड़ू लगाते हुए कहा, ऐसा नहीं है कि यह गंदगी है। दीवार ढह गई है, और आप अगले कमरे में देख सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि हम अब यहां रह सकते हैं। 2007 के भूकंप में भी उनका घर टूट गया था।
विज्ञापन


समुद्र तटीय क्षेत्रों में हालात बेहद विकट
समाचार वीडियो में ढहे मकानों की कतारें दिखाई गईं। कुछ लकड़ी के ढांचे चपटे हो गए और गाड़ियां पलट गईं। आधे डूबे हुए जहाज उन खाड़ियों में तैर रहे थे जहां सुनामी लहरें आई थीं, जिससे समुद्र तट पर कीचड़ हो गया था। हालांकि मंगलवार को सुनामी की चेतावनियां हटा ली गईं। राजमार्गों के कुछ हिस्से अब भी बंद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें