केपी शर्मा ओली और माधव कुमार नेपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
नेपाल में राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी ने संसद भंग कर नवंबर में मध्यावधि चुनाव का आदेश दे दिया है। इसके बाद अब देश के राजनीतिक दलों में उठापटक तेज हो गई है। सोमवार को केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली कम्युनिस्ट पार्टी आफ नेपाल यूएमएल ने 11 पूर्व सांसदों को पार्टी से निकाल दिया।
निकाले गए नेताओं में वरिष्ठ नेता माधव कुमार नेपाल व झाला नाथ खनाल भी शामिल हैं। इन नेताओं को पार्टी की साधारण सदस्यता से भी वंचित कर दिया गया है। इन पर विपक्षी दलों का समर्थन करने का आरोप है।