फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिका में चीन से आने वाले यात्रियों को दिखानी होगी कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट, कोविड के खतरे के बीच फैसला

Sun, 01 Jan 2023 07:06 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

सीडीसी ने कहा, पांच जनवरी से चीन से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को अमेरिका में प्रवेश करने से पहले कोविड-19 का टेस्ट निगेटिव दिखाने की आवश्यकता होगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन में कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि के बीच रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने घोषणा की कि देश में चीन के साथ-साथ हांगकांग और मकाऊ से आने वाले सभी यात्रियों को निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट जरूरी होगा। अमेरिकी मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


सीडीसी ने एक बयान में कहा कि चीन में कोविड-19 के मामलों में उछाल के बीच सीडीसी अमेरिका में कोविड-19 के प्रसार को धीमा करने के लिए इस कदम की घोषणा कर रहा है।  चीन से पर्याप्त और पारदर्शी महामारी विज्ञान और वायरल जीनोमिक अनुक्रम डाटा की कमी बताई जा रही है। 
 
सीडीसी ने कहा, पांच जनवरी से चीन से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को अमेरिका में प्रवेश करने से पहले कोविड-19 का टेस्ट निगेटिव दिखाने की आवश्यकता होगी। 
विज्ञापन

 
एक डाटा फर्म के अनुसार, चीन में कोविड के कारण होने वाली मौतों में प्रतिदिन नौ हजार लोगों की वृद्धि हुई है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ब्रिटिश आधारित रिसर्च फर्म एयरफिनिटी ने चीन में कोविड से मरने वालों की संख्या दोगुना हो गई हैं, क्योंकि संक्रमण से मामलों की संख्या बढ़ी है। नवंबर में जीरो कोविड पॉलिसी को हटाने के बाद कोविड मामलों में वृद्धि हुई है। वर्षों से जीरो कोविड पॉलिसी लागू थी। 

यही नहीं बुधवार को यह बात इटली के अधिकारियों ने भी कही। चीन से मिलन (इटली का शहर) जाने वाली दो उड़ानों के करीब आधे यात्रियों का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया। सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि अमेरिका ने इस उपाय (अमेरिका में प्रवेश के लिए कोविड निगेटिव टेस्ट) की घोषणा क्यों की। यह एक व्यवहारिक दीर्घकालिक समाधान नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें