फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Afghanistan: काबुल मिलिट्री एयरपोर्ट पर जोरदार धमाका, 10 की मौत, आठ अन्य गंभीर रूप से घायल

Sun, 01 Jan 2023 06:25 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

अफगानिस्तान में बड़ा हादसा हुआ है। यहां काबुल मिलिट्री एयरपोर्ट पर ब्लास्ट हुआ है, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है। 
विज्ञापन
blast - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान के काबुल मिलिट्री एयरपोर्ट पर ब्लास्ट हुआ है। तालिबानी सरकार के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ने बताया, मिलिट्री एयरपोर्ट पर रविवार सुबह धमाका हुआ। उन्होंने बताया कि इस धमाके में कुछ लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि, उन्होंने मृतकों की संख्या का खुलासा नहीं किया। 

विज्ञापन


तालिबान के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक, रविवार को काबुल सैन्य हवाई अड्डे पर हुए एक विस्फोट में कम से कम 10 लोग मारे गए और आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रवक्ता अब्दुल नफी तक्कुर ने बताया कि काबुल में सैन्य हवाई अड्डे के मुख्य द्वार के पास एक विस्फोट में कई लोग घायल हुए हैं। अभी तक किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

इससे पहले बुधवार को यहां के तालुकान शहर में भी ऐसा ही एक धमाका हुआ था, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। तालिबान के सिक्योरिटी कमांडर अब्दुल मुबीन सैफी ने कहा था कि यहां एक कर्मचारी की मेज के नीचे बम लगाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें