फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड: अब तक कोरोना फ्री है उत्तर कोरिया! किम जोंग उन सरकार ने दी डब्ल्यूएचओ को यह जानकारी

Thu, 08 Apr 2021 02:01 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग

सार

  • किम जोंग उन प्रशासन का दावा, कोरोना मुक्त है उत्तर कोरिया
  • डब्ल्यूएचओ समेत दुनिया भर को नहीं हो रहा इस दावे पर भरोसा
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन के प्रशासन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) में एक रिपोर्ट देकर दावा किया है कि उनका देश अब भी कोरोना वायरस से मुक्त है। उत्तर कोरिया ने करीब एक साल पहले संक्रमण की शुरुआत में देश को महामारी से मुक्त रखने के प्रयास को 'राष्ट्र के अस्तित्व का सवाल' करार दिया था।

विज्ञापन


 उत्तर कोरिया ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के शुरू होने से ही सावधानी बरतनी शुरू कर दी थी। कोविड बचाव संबंधी नियमों के तहत उत्तर कोरिया ने अपनी सीमाएं बंद कर रखी हैं, पर्यटकों के आगमन पर रोक है और राजनयिकों को भी देश से बाहर किया जा चुका है। संक्रमण के लक्षण वाले हजारों लोगों को पृथक-वास में रखा गया है, लेकिन इसके बाद भी उत्तर कोरिया का कहना है कि उसके देश में कोविड-19 का एक भी मामला सामने नहीं आया।

उत्तर कोरिया के इस दावे भर नहीं हो रहा लोगों को भरोसा
दुनिया भर में जब कोरोना वायरस का कहर जारी है, ऐसे में उत्तर कोरिया के इस दावे पर भरोसा करना मुश्किल है क्योंकि उत्तर कोरिया की स्वास्थ्य प्रणाली अच्छी स्थिति में नहीं है और देश का कारोबार भी संक्रमण से प्रभावित चीन के साथ है और यह कारोबार उसकी अर्थव्यवस्था के लिए जीवन रेखा के समान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर कोरिया ने अपनी रिपोर्ट में किया यह दावा

उत्तर कोरिया में विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि एडविल सल्वाडोर ने बुधवार को ने बताया,  उत्तर कोरिया ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उसने महामारी की शुरुआत से एक अप्रैल तक 23,121 लोगों की जांच की है, लेकिन इनमें से कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया। सल्वाडोर ने कहा कि उत्तर कोरिया ने 26 मार्च से एक अप्रैल के बीच 732 लोगों की जांच की।

टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा नहीं लेगा उत्तर कोरिया
डब्ल्यूएचओ के अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कोरिया पृथकवास में भेजे गए लोगों की संख्या अब एजेंसी के साथ साझा नहीं कर रहा है। उत्तर कोरिया ने मंगलवार को कहा था कि वह कोरोना वायरस से अपने खिलाड़ियों की रक्षा करने के लिए टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा नहीं लेगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें