फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 : अमेरिका में सभी वयस्कों को चौथी खुराक की तैयारी, माडर्ना ने एफडीए से मांगी इजाजत

Fri, 18 Mar 2022 08:51 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

इस सप्ताह के आरंभ में माडर्ना की प्रतिद्वंद्वी अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर ने सभी बुजुर्गों को बूस्टर टीके की इजाजत देने के लिए एफडीए को आवेदन दिया है। माडर्ना का आवेदन उससे आगे बढ़कर है। 
विज्ञापन
मॉडर्ना वैक्सीन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी दवा कंपनी माडर्ना ने देश के सभी वयस्कों को अपने कोविड-19 रोधी टीके की चौथी खुराक देने की इजाजत मांगी है। कंपनी ने अमेरिकी खाद्य व औषधि प्रशासन (FDA) के समक्ष इसके लिए आवेदन किया है। 

विज्ञापन


इस सप्ताह के आरंभ में माडर्ना की प्रतिद्वंद्वी अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर ने सभी बुजुर्गों को बूस्टर टीके की इजाजत देने के लिए एफडीए को आवेदन दिया है। माडर्ना का आवेदन उससे आगे बढ़कर है। वह सभी अमेरिकी नागरिकों को चौथी खुराक की इजाजत चाहती है। 

माडर्ना ने कहा है कि कंपनी ने सभी वयस्कों को नई खुराक देने की इजाजत इसलिए मांगी है ताकि रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों और चिकित्सा संस्थानों को एमआरएनए वैक्सीन की दूसरी बूस्टर खुराक का उचित उपयोग करने का अवसर मिल जाए। इससे ज्यादा उम्र के लोगों या अन्य रोगों के पीड़ित लोगों को भी टीके की चौथी खुराक देने की सुविधा मिल जाएगी। 
विज्ञापन


इस बीच अमेरिकी अधिकारियों ने देशवासियों को कोरोना रोधी टीकों की अतिरिक्त खुराक देने की तैयारियां शुरू कर दी हैं, ताकि कोविड-19 के कारण गंभीर रोगों व मौतों को रोका जा सके।  व्हाइट हाउस ने भी कोरोना टीकों के अतिरिक्त डोज देने के लिए अमेरिकी संसद से आपात वित्तीय मंजूरी देने का आग्रह किया है। वित्तीय मंजूरी मिलने पर अमेरिकी नागरिकों को टीकों की एक और खुराक या वैरिएंट के मुताबिक खुराक दी जाएगी। 

उल्लेखनीय है कि चीन में एक बार फिर कोरोना लहर तेज हो गई है। 10 से ज्यादा शहरों में लॉकडाउन लगाया जा चुका है। वहीं इस्राइल में दो बच्चों में ओमिक्रॉन के मौजूदा दो स्वरूपों से मिलकर बने नए वैरिएंट का पता चला है। इन खबरों को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठनों के साथ ही विभिन्न सरकारों ने भी एहतियाती इंतजाम शुरू कर दिए हैं। भारत में भी स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें