फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19: पाकिस्तान में मिला B.1.617 स्ट्रेन का पहला केस, भारत में ढा चुका है कहर

Sat, 29 May 2021 07:25 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

भारत में दूसरी कोरोना लहर में बेहद संक्रामक पाए गए कोरोना वायरस के स्ट्रेन B.1.617  ने पाकिस्तान में भी दस्तक दे दी है। जीनोम सीक्वेसिंग में यह पता चला।
 
विज्ञापन
new Corona strain - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के बेहद संक्रामक स्वरूप बी.1.617 ने दस्तक का पहला मामला सामने आया है। वायरस के इस बेहद संक्रामक स्वरूप की पहचान सबसे पहले भारत में हुई थी। पड़ोसी देश से आने वाले यात्रियों पर अप्रैल से जारी प्रतिबंध के बावजूद यह मामला सामने आया है। पाकिस्तान के एक शीर्ष स्वास्थ्य संस्थान ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (एनआईएच) ने शुक्रवार को इस माह के पहले तीन सप्ताह में जमा किए गए कोविड-19 नमूनों के जीनोम का अनुक्रमण करने के बाद यह जानकारी दी। 

दक्षिण अफ्रीकी स्वरूप के सात मामले
एनआईएच के एक बयान के अनुसार इस अनुक्रमण परिणाम में कोरोना वायरस के बी.1.351 (दक्षिण अफ्रीकी स्वरूप) के सात मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं एक मामला बी.1.617.2 का भी सामने आया है। रिपोर्ट में बताया गया कि नियमों के अनुसार क्षेत्र महामारी विज्ञान एवं रोग निगरानी प्रभाग और जिला स्वास्थ्य कार्यालय (डीएचओ), इस्लामाबाद संपर्क में आए लोगों की तलाश कर रहा है।
विज्ञापन


भारत से आवाजाही पर लगा दी थी पाबंदी
खबर में बताया गया कि इस साल की शुरुआत में भारत में संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि के बीच पाकिस्तान ने अप्रैल में पड़ोसी देश से आने वाले यात्रियों पर पाबंदी लगा दी थी। हालांकि मई में थाईलैंड के यात्रियों में वायरस के इस स्वरूप की पहचान हुई थी और इन लोगों ने पाकिस्तान की यात्रा की थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें