फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में यात्री वाहन खाई में गिरा, तीन बच्चों समेत 11 की मौत

Sat, 29 May 2021 05:06 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

यह हादसा मुजफ्फराबाद में हुआ। दुर्घटना की शिकार वैन रावलपिंडी से पीओके के चकोती जा रही थी।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के मुजफ्फराबाद में एक वैन के खाई में गिरने से उसमें सवार तीन बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 13 अन्य घायल हो गए। 

विज्ञापन


'एआरवाई न्यूज' की खबर के अनुसार घटना शनिवार सुबह तब हुई जब रावलपिंडी से चकोती सेक्टर की ओर जा रही यात्री वैन खाई में गिर गई। खबर में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि यात्री वैन के खाई में गिरने से तीन बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वाहन किस तरह दुर्घटना का शिकार हुआ।

खबर में कहा गया है कि सूचना मिलने पर बचाव टीमें और एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंचीं और शवों तथा घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। पीओके प्रशासन ने पुलिस को मामले की जांच करने और दुर्घटना का कारण पता लगाने के लिये कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें