फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन : पूर्वी प्रांत में बढ़े कोविड-19 के मामले, मेट्रो लाइन की बंद

Sat, 24 Jul 2021 12:43 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बीजिंग।

सार

देश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने शुक्रवार को पुष्टि की कि जियांग्सु प्रांत में बृहस्पतिवार को 48 नए मामले दर्ज किए हैं, जो काफी गंभीर संख्या है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने शुक्रवार को कहा कि देश में एक दिन पहले 50 मामलों से नीचे 48 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए। नए मामलों में 12 नए मामले सामने आए हैं जो सभी पूर्वी जियांग्सु में दर्ज किए गए। जबकि 20 जुलाई के बाद 23 नए मामले बढ़े हैं। इस तरह चीन में एक बार फिर महामारी के पुष्टि वाले मामले बढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन


सभी नए 23 मामले राजधानी नानजिंग में थे, जहां हवाई अड्डे पर 20 श्रमिक रोगियों की पहचान की गई। नानजिंग की कुल आबादी 93 लाख है जहां बड़े पैमाने पर चीन सरकार ने कोविड-19 का परीक्षण शुरू कर दिया है। यहां हवाई अड्डे को एक ट्रेन स्टेशन से जोड़ने वाली एक मेट्रो लाइन को भी बंद कर दिया गया है।

कुछ आवासीय परिसरों को सील कर दिया गया है। देश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने शुक्रवार को पुष्टि की कि जियांग्सु प्रांत में बृहस्पतिवार को 48 नए मामले दर्ज किए हैं, जो काफी गंभीर संख्या है। देश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 92,462 है जबकि मृतक संख्या 4,636 बताई गई है।
विज्ञापन


सिंगापुर ने नए मामलों में वृद्धि के बीच नेशनल डे परेड टाली
कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण नौ अगस्त से 21 अगस्त तक होने वाली नेशनल डे परेड को टाल दिया है। देश में 56वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सिर्फ परेड का आयोजन होगा। सिंगापुर के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में से एक नेशनल डे रैली को भी एक सप्ताह टाल कर 29 अगस्त के लिए निर्धारित किया गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री देश को संबोधित करते हैं। 

पाकिस्तान में कोविड-19 के मामले 10 लाख के पार
पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,425 नए मामले सामने आने के देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 लाख के पार चली गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि देश में अब संक्रमण के मामले बढ़कर 10,00,034 हो गए हैं। वहीं, एक दिन में 11 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 22,939 हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें